भारतीय बाजार और वैश्विक बाजरों में Apple के iPhone को काफी पसंद किया जाता है और अब यूजर्स को iPhone17 का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि अभी iPhone17 स्मार्टफोन के बारे में कई लीक हुई खबरें सामने आ रही है। इन खबरों के अनुसार iPhone17 में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते है। साथ ही यह iPhone16 से बिल्कुल अलग हो सकता है। माना जा रहा है कि iPhone17 में बडा डिस्पले, कैमरे में बदलाव और कई नए शानदार फीचर को शामिल किया जा सकता है।
iPhone17 में मिलेगा बडा डिस्पले
iPhone17 का सभी को इंतजार है माना जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच का डिस्पले मिलने की उम्मीद है और यह डिस्पले 120HZ रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। बता दें कि अभी सिर्फ iPhone 16 Pro के मॉडल में बड़ी डिस्पले दी जा रही है।
iPhone17 सीरीज में चार मॉडल्स
iPhone17 स्मार्टफोन की सीरीज को लेकर माना जा रहा है कि इस बार iPhone 17, 17 Air, 17 Pro और 17 Pro Max को सीरीज में लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही यह स्मार्टफोन बाकी iPhone से अलग साबित हो सकता है। इस स्मार्टफोन में कई नए बदलाव, तकनीक और डिजाइन में बदलाव किया जा सकता है।
iPhone17 में नया OLED पैनल
iPhone17 को लेकर कई उम्मीदें जताई जा रही है कि यह स्मार्टफोन तकनीक और फीचर में सबसे आगे रहेगा। वहीं माना जा रहा है कि इस स्मार्टफोन की सीरीज में OLED पैनल देखने को मिल सकता है यह पैनल iPhone 16 Pro और Pro Max में यूजर्स को मिल गया है। जिससे डिस्पले की बेहतर brightness और Smooth Experience मिलेगा।
Also Read: 1 जुलाई को लॉन्च होगा Nothing Phone 3, जानें क्या मिलेंगे फीचर


Download Android App
Download iOS App




