Nothing कंपनी ने भारतीय बाजार में कई शानदार स्मार्टफोन लॉन्च किए है। अब कंपनी बाजार में एक और स्मार्टफोन Nothing Phone 3 पेश करने के लिए तैयार है। Nothing ने कंफर्म कर दिया है कि यह स्मार्टफोन 1 जुलाई को पेश किया जाएगा और इसमें कई नए फीचर, दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और बेहतर कैमरा दिया जाएगा। Nothing कंपनी का स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो यह स्मार्टफोन बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। विस्तार से जानते है Nothing Phone 3 के फीचर और कीमत
Nothing Phone 3 के फीचर
Nothing Phone 3 में 6.7 इंच की LTPO AMOLED डिस्पले दी जाएगी यह बड़ी स्क्रीन 120hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। बता दें कि इस स्मार्टफोन में 5,150mah की बड़ी और बैटरी चार्ज करने के लिए 100w का चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। Nothing ने कंफर्म करते हुए बताया कि स्मार्टफोन में दमदार Snapdragon 8s Gen 4 का प्रोसेसर दिया जाएगा और 5 वर्ष तक के लिए Android OS Update दिया जाएगा।
Nothing Phone 3 का कैमरा
Nothing Phone 3 में बेहतर 50MP का मेन कैमरा और 50MP का अलट्रावाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि यह कैमरा जeriscope सेंसर के साथ पेश किया जा सकता है। दमदार फीचर और शानदार कैमरा के साथ यह स्मार्टफोन 1 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा।
Also Read: Xiaomi ने लॉन्च किया फोल्डेबल स्मार्टफोन Mix Flip 2, जानें कीमत और फीचर


Download Android App
Download iOS App




