Shefali Jariwala के निधन पर Paras Chhabra से लेकर Rashmi Desai समेत इन सितारों ने जताया दुख

Summary :

‘कांटा लगा’ गाने से घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के अचानक निधन की खबर ने पूरी इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों को गहरे सदमे में डाल दिया है। बता दें, 42 वर्षीय शेफाली का शुक्रवार, 27 जून को कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। बताया जा रहा है कि जब उनके पति पराग त्यागी (Parag Tyagi) उन्हें लेकर मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल पहुंचे, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया हर कोई हैरान रह गया। वहीं इस खबर के बाद फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े…

Shefali Jariwala Celebs Reaction

‘कांटा लगा’ गाने से घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के अचानक निधन की खबर ने पूरी इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों को गहरे सदमे में डाल दिया है। बता दें, 42 वर्षीय शेफाली का शुक्रवार, 27 जून को कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। बताया जा रहा है कि जब उनके पति पराग त्यागी (Parag Tyagi) उन्हें लेकर मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल पहुंचे, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया हर कोई हैरान रह गया। वहीं इस खबर के बाद फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों ने शेफाली को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

बिग बॉस के साथियों ने जताया दुख

शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) को ‘बिग बॉस 13’ में भी देखा गया था, जहां उन्होंने अपनी मजबूत और बेबाक शख्सियत से दर्शकों का दिल जीता था। उसी सीजन में उनके साथ नज़र आए कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा ने इंस्टाग्राम पर शेफाली के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “किसकी जिंदगी कितनी है, ये कोई नहीं जानता… ओम शांति।”

Paras Chhabra

वहीं रश्मि देसाई ने भी शेफाली को याद करते हुए कहा, “तुम बहुत याद आओगी। बहुत जल्दी चली गई।” उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेफाली की तस्वीर शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Rashmi Desai

मीका सिंह ने बताया ‘अच्छी दोस्त’

सिंगर मीका (Mika Singh) सिंह ने भी सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, “मैं बहुत शॉक्ड और दुखी हूं। हमारी प्यारी स्टार और एक अच्छी दोस्त हमें छोड़कर चली गई। यकीन करना मुश्किल है। तुम अपनी स्माइल, ग्रेस और स्पिरिट के लिए याद की जाओगी। RIP।”

Mika Singh

हिमांशी खुराना का इमोशनल पोस्ट

बिग बॉस 13 की एक और कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना ने शेफाली (Shefali Jariwala) के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “बिग बॉस की वो जगह मुझे शापित लगती है।”

Himanshi Khurana

टीवी सितारों की संवेदनाएं

टीवी एक्टर अली गोनी ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, “शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के अचानक निधन की खबर से हैरान और दुखी हूं। उनकी हंसी और जिंदादिली हमेशा याद रहेगी।”

aly goni

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने ट्वीट करते हुए लिखा, “यह यकीन करना बेहद मुश्किल है कि शेफाली अब हमारे बीच नहीं हैं। हर मुलाकात में उनकी एनर्जी और मुस्कान याद आती है। उनके परिवार के लिए मेरी गहरी संवेदनाएं।”

कुशाल टंडन ने भी ‘बिग बॉस’ के पुराने दिनों को याद करते हुए कहा, “वह हमेशा से एक जिंदादिल इंसान थीं। यह खबर बेहद दिल तोड़ने वाली है।” वहीं राजीव अदातिया ने लिखा, “यह बेहद दुखद है। शेफाली की एनर्जी और पॉजिटिविटी हमेशा याद रखी जाएगी।”

मोनालिसा ने दी अंतिम विदाई

एक्ट्रेस मोनालिसा ने भी शेफाली (Shefali Jariwala) को याद करते हुए लिखा, “उनका यूं अचानक चले जाना अविश्वसनीय है। उनकी हंसी और दोस्ती हमेशा मेरे दिल में जिंदा रहेगी।” शेफाली जरीवाला के निधन से इंडस्ट्री को एक गहरा झटका लगा है। टीवी सितारों के साथ-साथ शेफाली फैंस के ऐसे अचानक निधन से बेहद दुखी है और उन्हें सोशल मीडिया के ज़रिए श्रद्धांजलि दे रहे है.

ये भी पढ़े: Udit Narayan की Kiss कॉन्ट्रोवर्सी पर पहली बार खुलकर बोले बेटे Aditya Narayan, कहा: मैंने समझाया…

Yashika Jandwani