Awarapan 2 Box Office Collection Day 1: Emraan Hashmi का बॉक्स ऑफिस पर राज ‘Awarapan 2’ की तूफानी ओपनिंग, कमाई में ‘बंटवारा 1947’ पस्त!

Summary :

इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित रोमांटिक एक्शन थ्रिलर 'आवारापन 2' ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही तहलका मचा दिया है।

इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित रोमांटिक एक्शन थ्रिलर ‘आवारापन 2’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही तहलका मचा दिया है। 14 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करते हुए साबित कर दिया कि दर्शक इमरान के इस अंदाज का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। खास बात यह है कि सनी देओल की मच-अवेटेड फिल्म ‘बंटवारा 1947’ भी ‘आवारापन 2’ की आंधी के आगे घुटने टेकती नजर आई।

इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग

Awarapan 2 Box Office Collection Day 1( Source: Social Media)
Awarapan 2 Box Office Collection Day 1

‘आवारापन 2’ ने रिलीज के पहले ही दिन नया इतिहास रच दिया है। सैकनिल्क (Sacnilk) के आंकड़ों के मुताबिक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 9,000 शोज के बावजूद फिल्म ने भारत में 21 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया। विदेशों में फिल्म ने पहले दिन 2 करोड़ रुपये की कमाई की। भारत में 25.20 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन मिलाकर फिल्म का पहले दिन का कुल दुनियाभर का कलेक्शन 27.20 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

साल 2007 में आई मूल ‘आवारापन’ का लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 12 करोड़ रुपये था। ‘आवारापन 2’ ने महज एक दिन में ही पहले पार्ट के लाइफटाइम रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। यह इमरान हाशमी के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है।

सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ पड़ी सुस्त

Awarapan 2 Box Office Collection Day 1
Awarapan 2 Box Office Collection Day 1

जहां एक तरफ ‘आवारापन 2’ को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला, वहीं दूसरी तरफ राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी सनी देओल की एक्शन-ड्रामा ‘बंटवारा 1947’ बॉक्स ऑफिस पर पस्त साबित हुई। फिल्म को लेकर बज तो काफी था, लेकिन कमाई के मामले में यह काफी पीछे छूट गई: भारत में फिल्म पहले दिन महज 5 करोड़ रुपये ही कमा सकी। ओवरसीज मार्केट से फिल्म को सिर्फ 1.50 करोड़ रुपये मिले। फिल्म का पहले दिन का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस बिजनेस 8.34 करोड़ रुपये रहा, जो ‘आवारापन 2’ की कमाई से 3 गुना कम है।

‘Awarapan 2’ की स्टारकास्ट और टीम

Awarapan 2 Box Office Collection Day 1
Awarapan 2 Box Office Collection Day 1

नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी के साथ मुख्य भूमिकाओं में दिशा पाटनी और दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी  नजर आ रही हैं। मजबूत स्टोरीलाइन, इमोशनल कनेक्ट और पावर-पैक्ड एक्शन की बदौलत फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

Also Read: Awarapan 2 Movie Review: क्या फिर से चलेगा Emraan Hashmi के रोमांस का जादू? एक बार जरूर पढ़ें ये रिव्यू

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।