1 जुलाई से मिलेगा Maruti की इन 6 कार में लाखों का डिस्काउंट, जानें जानकारी

Summary :

भारतीय बाजार में Maruti सुजुकी ने कई शानदार और किफायती कीमत में गाड़ियां लॉन्च की है। अब मारुति की कार खरीदने के वालों के लिए बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। बता दें कि मारुति की 6 कारों पर अधिकतम 2.30 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा जानते है। आप भी मारुति की गाड़ियों को खरीदने का मन बना रहे है तो जानें कि मारुति की कौनसी कारों पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। 1 Maruti Swift पर डिस्काउंट Maruti की सबसे ज्यादा पसंदीदा कार Swift की किफायती कीमत, लुक और माइलेज के कारण यह कार सबसे ज्यादा बिकने वालों…

भारतीय बाजार में Maruti सुजुकी ने कई शानदार और किफायती कीमत में गाड़ियां लॉन्च की है। अब मारुति की कार खरीदने के वालों के लिए बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। बता दें कि मारुति की 6 कारों पर अधिकतम 2.30 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा जानते है। आप भी मारुति की गाड़ियों को खरीदने का मन बना रहे है तो जानें कि मारुति की कौनसी कारों पर डिस्काउंट दिया जा रहा है।

1 Maruti Swift पर डिस्काउंट

Maruti की सबसे ज्यादा पसंदीदा कार Swift की किफायती कीमत, लुक और माइलेज के कारण यह कार सबसे ज्यादा बिकने वालों की सूची में शामिल है। अब इस कार पर अधिकतक 1 लाख रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं Manual में Petrol और CNG वेरिएंट में लगभग 95 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा।

2 Maruti Wagon R

Maruti की सबसे किफायती कार Wagon R भी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कार है। कम कीमत में बेहतर माइलेज और शानदार फीचर के कारण यह कार लोगों की पसंदीदा कार है। बता दें कि इस कार के Automated Manual Transmission मॉडल में 1.05 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है और Manual वेरिएंट में भी लगभग 1 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है।

3 Maruti Baleno

Maruti की Baleno को अलग अलग वेरिएंट में पेश किया गया है। अधिकतम इस कार में 1 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। वहीं Manual में Petrol और CNG वेरिएंट में 97 हजार रुपये तक की छूट दी जा रही है।

4 Maruti Grand Vitara

Maruti की Grand Vitara कार सबसे ज्यादा चर्चा में है इस कार में अधिकतम 2.30 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। बता दें कि स्टॉक में मौजूद Grand Vitara के अलग अलग वेरिएंट में 38 हजार रुपये से लेकर 2.30 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। यह सभी डिस्काउंट Grand Vitara कार के अलग अलग वेरिएंट में निर्भर करता है।

5 Maruti Zimny

भारतीय बाजार में THAR को टक्कर देने के लिए पेश की गई Maruti Zimny में लगभग 1 लाख रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है।

6 Maruti Invicto

Maruti की सात सीटर कार में भी लाखों रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। बता दें कि इस कार के बेस वेरिएंट में 1.15 लाख रुपये और टॉप मॉडल में 1.40 लाख रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Also Read: महिंद्रा ने लॉन्च किया Bolero Max Pik-Up, जानें क्या मिलेंगे फीचर

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।