Bihar Election: वर्ष 2003 के बाद वाले मतदाताओं को भरना होगा खास फॉर्म, जानें जानकारी

Summary :

Bihar Election: बिहार में चुनाव को लेकर बिगुल बजने वाला है। चुनावी पार्टियों के नेताओं ने चुनाव के मैदान में उतरने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। वहीं चुनाव आयोग ने भी बिहार चुनाव के लिए मतदाताओं के लिए जांच शुरू कर दी है। बता दें कि बिहार में वोट देने वालें मतदाताओं का नाम सूची में शामिल नहीं है तो उनके लिए चुनाव आयोग ने गणना फॉर्म भरने का निर्देश जारी किया है। इस फॉर्म के साथ मतदाताओं को जरूरी दस्तावेजों के साथ एक महीनें के भीतर ही भरना होगा। क्या है नया गणना फॉर्म ? चुनाव होने…

Bihar Election: बिहार में चुनाव को लेकर बिगुल बजने वाला है। चुनावी पार्टियों के नेताओं ने चुनाव के मैदान में उतरने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। वहीं चुनाव आयोग ने भी बिहार चुनाव के लिए मतदाताओं के लिए जांच शुरू कर दी है। बता दें कि बिहार में वोट देने वालें मतदाताओं का नाम सूची में शामिल नहीं है तो उनके लिए चुनाव आयोग ने गणना फॉर्म भरने का निर्देश जारी किया है। इस फॉर्म के साथ मतदाताओं को जरूरी दस्तावेजों के साथ एक महीनें के भीतर ही भरना होगा।

क्या है नया गणना फॉर्म ?

चुनाव होने से पहले ही गणनाकर्ता घर में पहुंचकर सत्यापन के लिए आते थे लेकिन अब नया गणना फॉर्म बिहार राज्य में जल्द ही लागू कर दिया जाएगा। सिर्फ बिहार ही नहीं ब्लकि यह फॉर्म पूरे देश में भी कुछ समय बाद लागू होगा। बता दें कि फॉर्म में मतदाता को अपनी में नई फोटो, अपना नंबर, जन्म तिथि, आधार नंबर भरना होगा और जरूरी दस्तावेज के साथ जमा करना होगा।

जरूरी दस्तावेज जमा कराने होंगें

नया गणना फॉर्म भरने के लिए जरूरी दस्तावजों में आधार कार्ड, जन्मतिथी प्रमाण पत्र, भूमि के कागज दस्तावेज शामिल है। बता दें कि यह फॉर्म 25 जून से 26 जुलाई तक मतदाताओं के बीच पहुंच जाएंगे। यह फॉर्म ऑनलाइन या ऑफलाइन भी जमा करा सकते है। मतदाता इस फॉर्म को नहीं भरते है तो मतदाता सूची में नाम शामिल किया जाएगा।

Also Read: ‘मैं हूं अगला लालू यादव, किंगमेकर बनूंगा’ बिहार चुनाव से पहले तेज प्रताप का बड़ा बयान

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।