महिंद्रा ने लॉन्च किया Bolero Max Pik-Up, जानें क्या मिलेंगे फीचर

Summary :

भारतीय बाजार में महिंद्रा ने कई शानदार गाड़िया लॉन्च की है अब कंपनी ने Bolero Max Pik-Up को लॉन्च कर दिया है। बता दे कि यह पिकअप हेवी काम और लोडिंग कॉमर्शियल वाहन है जिसमें 2.5 लीटर का दमदार CNG इंजन दिया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि यह वाहन 1.85 टन का लोड उठाने में सक्षम है साथ ही अधिक लोड के बाद भी CNG फुल में 400KM की रेंज देने में सक्षम है। आईये विस्तार से जानते है कि बोलेरो पिकअप में क्या कुछ फीचर दिए गए है। क्या मिलेंगे Bolero Max Pik-Up में फीचर महिंद्रा…

भारतीय बाजार में महिंद्रा ने कई शानदार गाड़िया लॉन्च की है अब कंपनी ने Bolero Max Pik-Up को लॉन्च कर दिया है। बता दे कि यह पिकअप हेवी काम और लोडिंग कॉमर्शियल वाहन है जिसमें 2.5 लीटर का दमदार CNG इंजन दिया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि यह वाहन 1.85 टन का लोड उठाने में सक्षम है साथ ही अधिक लोड के बाद भी CNG फुल में 400KM की रेंज देने में सक्षम है। आईये विस्तार से जानते है कि बोलेरो पिकअप में क्या कुछ फीचर दिए गए है।

क्या मिलेंगे Bolero Max Pik-Up में फीचर

महिंद्रा ने पहली बार CNG वेरिएंट में पहला Pik-Up वाहन को भारतीय बाजार में पेश किया है। CNG वेरिएंट में पेश होने के बाद भी इसमें दमदार इंजन के साथ ही कई शानदार फीचर दिए गए है। बता दें कि वाहन की सटीक जानकारी देने के लिए iMAXX Telematics तकनीक का प्रयोग किया गया है और वाहन चालक के लिए Adjustable Seats, Heat और Cold सिस्टम दिया गया है। वाहन में चालक के साथ दो लोगों के बैठने के लिए बड़ी सीट दी गई है।

Bolero Max Pik-Up का दमदार इंजन

महिंद्रा के Bolero Max Pick-Up में 2.5L का दमदार Turbocharged CNG इंजन दिया गया है। यह इंजन 82PS की पावर और 200NM का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। साथ ही 5 Speed gearbox दिया गया है। महिंद्रा का दावा है कि Bolero Max Pick-Up में 180L का CNG टैंक दिया गया है और एक बार cng फुल करवाने में यह वाहन लगभग 400km की रेंज देने में सक्षम है। कीमत की बात करें तो Bolero Max Pick-Up की एक्स शोरूम कीमत 11.19 लाख रुपये है।

Also Read: Nissan की Patrol Nismo SUV वैश्विक बाजार में पेश, जानें क्या मिलेंगे फीचर

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।