जानिए कौन हैं वे महिलाएं जो अडानी से भी ज्यादा अमीर हैं

Summary :

अडानी से आगे निकलीं ये महिलाएं

जब भी हम दुनिया में अमीर लोगों की बात करते है, तो अक्सर पुरषों का नाम हमारे दिमाग में आता है। लेकिन आज हम आपको बताते है कुछ ऐसी महिलाओं के बारे में, जिन्होंने अमीरता में इन पुरुषों को भी पीछे छोड़ दिया हैं।

पहले नंबर पर है एलिस वाल्टन

एलिस, वालमार्ट के संस्थापक सैम वाल्टन की सबसे छोटी बेटी है। उन्होंने अपनी डिग्री इकोनॉमिक्स और फाइनेंस में हासिल की है, उन्होंने इक्विटी एनालिस्ट और ऑप्शन ट्रेडर के रूप में अपने करियर की शुरुवात की थी। 1988 में उन्होंने एक बैंक ‘लामा कंपनी’ की स्थापना की, जहाँपर वह अध्यक्ष और सीईओ दोनों पद पर थीं। वह अमेरिकन आर्ट की शौक़ीन है और उनकी अभी की नेटवर्थ लगभग 114 बिलियन डॉलर्स यानि 9.5 लाख करोड़ रुपये है।

दूसरे नंबर पर आती है जूलिया फ्लेशर कोच

जूलिया, डेविड कोच की पत्नी हैं। जोकि कोच इंडस्ट्रीज की को-पार्टनर है, यह कंपनी अमेरिका की सबसे बड़ी प्राइवेट कंपनियों में से एक है। आयोवा में पैदा हुई जूलिया का घर एक फर्नीचर स्टोर के पास था, और उनका परिवार किसानी से चलता था। उन्होंने फैशन डिज़ाइनर अडोल्फो सार्डिना के साथ भी काम किया हुआ है। उनकी नेट वर्थ 73.8 बिलियन डॉलर्स है यानि लगभग 6.1 लाख करोड़ रूपये है।

तीसरे नंबर पर आती है जैकलीन बैजर मार्स

जैकलीन दुनिया की सबसे बड़ी कन्फेक्शनरी कंपनी मार्स की मालकिन है, जो M&Ms, स्निकर्स, मिल्की वे और पेडिग्री जैसे प्रोडक्ट्स बनती है। उनके दादा फ्रैंक मार्स ने 1911 में अपने घर पर बटरक्रीम कैंडी बनाकर इस कंपनी की शुरुवात की थी। इनकी नेट वर्थ 45.9 बिलियन डॉलर्स यानि लगभग 3.8 लाख करोड़ रूपये है।

चौथे नंबर पर आती है एबिगेल जॉनसन

एबिगेल ने 1980 में फिडेलिटी में इंटर्न के रूप में काम किया था। वह कंपनी उनके दादा और पिता द्वारा चलाई जा रही थी। उन्होंने आर्ट्स हिस्ट्री में डिग्री और हॉवर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए किया था। इनकी नेट वर्थ 40.3 बिलियन डॉलर्स यानि लगभग 3.3 लाख करोड़ रूपये है।

पांचवे नंबर पर आती है मिरियम एडेलसन

मिरियम का जन्म तेल अवीव में हुआ था। उनके माता-पिता पोलैंड में शरणार्ती के रूप में आए थें। उन्होंने माइक्रोबायोलॉजी और जेनेटिक्स की पढाई हिब्रू यूनिवर्सिटी से की थी और मेडिकल डिग्री हासिल की। वह ड्रग एडिक्शन रिसर्च को सपोर्ट करती है। उनकी नेट वर्थ 35.2 बिलियन डॉलर्स यानी लगभग 2.9 लाख करोड़ रूपये है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।