कुशीनगर में बड़ा हादसा, भैंसहां मेले में चलते-चलते टूटा झूला, मची चीख-पुकार, 20 से अधिक घायल

Summary :

Kushinagar Mela Swing Collapse: उत्तरप्रदेश के कुशीनगर के खड्डा इलाके में चैत बरनी मेले में एक भीषण हादसा हो गया जहां झूला चलते-चलते टूट गया, जिससे कई लोग घायल हो गए और हर-तरफ चीख पुकार मच गई। घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और राहत एवं बचाव अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि मेले में झूले ने चार चक्कर लगाने के बाद खराबी आने लग गई थी लेकिन ऑपरेटर ने इसपर ध्यान नहीं दिया और झूल टूटने के बाद भगदड़ मच गई। Uttar Pradesh News: घायलों को अस्पताल ले…

Kushinagar Mela Swing Collapse: उत्तरप्रदेश के कुशीनगर के खड्डा इलाके में चैत बरनी मेले में एक भीषण हादसा हो गया जहां झूला चलते-चलते टूट गया, जिससे कई लोग घायल हो गए और हर-तरफ चीख पुकार मच गई। घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और राहत एवं बचाव अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि मेले में झूले ने चार चक्कर लगाने के बाद खराबी आने लग गई थी लेकिन ऑपरेटर ने इसपर ध्यान नहीं दिया और झूल टूटने के बाद भगदड़ मच गई।

Uttar Pradesh News: घायलों को अस्पताल ले जाया गया

खड्डा के विधायक विवेकानंद पांडे ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि अधिकारी सभी प्रभावित व्यक्तियों के लिए तुरंत चिकित्सा सहायता सुनिश्चित कर रहे हैं। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि मामूली चोटों वाले लोगों को उचित उपचार उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, जबकि अधिक घायलों को जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।

पांडे ने कहा कि जिन लोगों का इलाज स्थानीय स्तर पर संभव है, उन्हें यहीं उपचार दिया जा रहा है, जबकि कुछ को जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।  विधायक ने पीड़ितों के कुशल मंगल के प्रति चिंता व्यक्त की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा, “हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि सभी शीघ्र स्वस्थ हो जाएं।

Kushinagar Mela Swing Collapse: जिला प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं

दुर्घटना के तुरंत बाद पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। राहत और बचाव अभियान जारी हैं और अधिकारी सुरक्षा सुनिश्चित करने और समय पर चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक उपाय कर रहे हैं। झूले के गिरने के कारणों की जांच की जा रही है और अधिकारियों ने मेले में आए लोगों से बचाव दल के साथ सहयोग करने का आग्रह किया है। चिकित्सा और दमकल कर्मियों सहित आपातकालीन सेवाओं को स्थिति को नियंत्रण में लाने और घायलों की सहायता के लिए तुरंत तैनात किया गया।

Mela Swing Collapse in UP: मेला 30 तारीख से शुरू हुआ

कुशीनगर में भैसहां गांव में प्राचीन दुर्गा मंदिर के पास भैंसहा मेला आयोजित किया जाता है। जिसमें पूर्वांचल के साथ-साथ बिहार और नेपाल से भी बड़ी संख्या में भक्त मेले में आते है। बता दें कि यह मेला 30 तारीख से शुरू हुआ था और गुरुवार को स्नान के साथ समाप्त होना था लेकिन इससे पहले ही यहां दर्दनाक हादसा हो गया।

ALSO READ: सीतापुर में सनसनीखेज वारदात, देर रात घर में मिला युवक का खून से लथपथ शव, धारदार हथियार से हत्या

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।