Lakhimpur Kheri Accident Updates: यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में नेशनल हाइवे 730 पर आज सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में कम से कम दस लोगों की जान चली गई। यह हादसा एक ट्रक और मैजिक में आपसी टक्कर के कारण हुआ। इस घटना में कई यात्री घायल हुए हैं। जिनका पास के अस्पताल में इलाज जारी है। इस घटना के बाद, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक के नेताओं ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने पीड़ित परिवारों के लिए 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।
UP News Today: घायलों को मिलेंगे 50 हजार

इस भीषण हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दुख जताया है। पीएम मोदी ने मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। इससे पहले यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे पर दुख जताते हुए अधिकारियों को कई अहम आदेश दिए हैं।
PM Modi Condoles 2 Lakh: पीएमओ ने X पर दी जानकारी
Deeply pained to hear about a mishap in Lakhimpur Kheri, Uttar Pradesh. My condolences to those who have lost their loved ones. May the injured recover at the earliest.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each deceased. The injured would be…
— PMO India (@PMOIndia) May 18, 2026
राष्ट्रपति मुर्मू ने बताया अत्यंत दुखद समाचार

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं गहन शोक-संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
— President of India (@rashtrapatibhvn) May 18, 2026


Download Android App
Download iOS App




