Landslide In China: बीजिंग के दक्षिण-पश्चिम चीन के दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्र में भूस्खलन के चलते मरने वाले लोगों की संख्या बुधवार को बढ़कर 34 हो गई, लेकिन अभी भी 10 व्यक्ति लापता हैं। चीन के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। बता दें कि यह आपदा युन्नान प्रांत के उत्तरपूर्वी हिस्से के लियांगशुई गांव में गत सोमवार तड़के आई। इस कड़ाके की सर्दी और बर्फबारी के बीच खोज और बचाव अभियान जारी रहा।
Highlights:
- चीन में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 34
- ड्रोन और श्वान दस्ते की मदद से घटन स्थल पर कर रहे थे काम
- खड़ी चट्टान के ऊपरी हिस्से के ढहने से हुआ था घटना
ड्रोन और श्वान दस्ते की मदद से घटन स्थल पर कर रहे थे काम
आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने मंगलवार को कहा था कि 1,000 से अधिक बचावकर्मी उत्खननकर्ताओं, ड्रोन और श्वान दस्ते की मदद से घटन स्थल पर काम कर रहे थे। हालांकि, सोमवार को जीवित पाए गए दो लोगों का एक स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत में सुधार है।
खड़ी चट्टान के ऊपरी हिस्से के ढहने से हुआ था घटना
Landslide In China: चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने स्थानीय विशेषज्ञों की प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए कहा कि भूस्खलन एक खड़ी चट्टान के ऊपरी हिस्से के ढहने से हुआ था। इसमें यह नहीं बताया गया कि इसके ढहने का क्या कारण था


Download Android App
Download iOS App



