नई दिल्ली : उत्तरी सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने पाकिस्तान में आतंकी कैंप पर वायु सेना की बालाकोट एयरस्ट्राइक को बड़ी सफलता बताया है। सैन्य अभियान के महानिदेशक (डीजीएमओ) और भारतीय सेना द्वारा आरटीआई के एक जवाब का हवाला देते हुए उन्होंने पुष्टि की कि भारत ने पहली बार सितंबर 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था । लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘बालाकोट आतंकी ढांचे पर 26 फरवरी को वायु सेना द्वारा की गयी एयर स्ट्राइक सराहनीय थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह एक बड़ी कामयाबी थी, जहां हमारे विमानों ने दुश्मन क्षेत्र में जाकर आतंकी ठिकाने पर हमला किया।’’
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने अगले दिन नियंत्रण रेखा के करीब अपना हवाई अभियान चलाया था लेकिन ‘‘करारा जवाब दिया गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि पाकिस्तान द्वारा पेश की गयी किसी भी चुनौती का जवाब देने के लिए भारतीय सैन्य बलों में क्षमता और पूरी योजना है।’’ क्या भारत ने सितंबर 2016 के पहले कोई सर्जिकल स्ट्राइक किया था, इस पर लेफ्टिनेंट जनरल सिंह का जवाब नकारात्मक रहा।
जनता ने मोदी नेतृत्व को फिर दिया आशीर्वाद, विपक्ष करें आत्म चिंतन : बीजेपी
डीजीएमओ, भारतीय सेना के आरटीआई जवाब का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा, ‘‘कुछ दिन पहले डीजीएमओ ने आरटीआई के एक जवाब में कहा था कि पहली सर्जिकल स्ट्राइक 2016 में हुयी थी। मैं उसमें नहीं जाना चाहता कि राजनीतिक दल क्या कर रहे हैं क्योंकि उन्हें सरकार द्वारा जवाब दिया जाएगा। मैंने जो कहा वो तथ्य है।’’


Download Android App
Download iOS App




