लोकसभा चुनाव 2019 के अंतिम चरण का प्रचार आज शाम पांच बजे थम जाएगा। सभी राजनीतिक दिग्गज अपना पूरा दम प्रचार मैदान में दिखाने वाले है। आखिरी चरण में 8 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होगा जिसमें वाराणसी की एहम सीट भी शामिल है। इस चरण में उत्तर प्रदेश की 13, बिहार की 8, पश्चिम बंगाल की 9, पंजाब की 13, मध्य प्रदेश की 8, झारखंड की 3, हिमाचल प्रदेश की 4 और चंडीगढ़ की एक सीट पर मतदान होगा।
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन में खरगोन संसदीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश के सोलन में चुनाव प्रचार करेंगे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज फिर यूपी पहुंचेंगी। प्रियंका का मिर्जापुर और कुशीनगर में रोड शो है। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी सुबह करीब साढ़ 11 बजे इस सभा को संबोधित करेंगे।
खरगोन संसदीय क्षेत्र पर बीजेपी के गजेंद्र पटेल का कांग्रेस के डॉ गोविंद मुजाल्दा से मुकाबला हो रहा है। इस चरण में मध्य प्रदेश की शेष आठ सीटों इंदौर, देवास, धार, उज्जैन, खंडवा, खरगोन, मंदसौर और रतलाम में मतदान होना है। आज प्रचार समाप्त होने के बाद सभी आमसभाएं और रैली जैसे कार्यक्रमों पर रोक लग जाएगी। इसके बाद प्रत्याशी सिर्फ घर-घर जाकर संपर्क कर सकेंगे।
ममता बनर्जी ने BJP पर लगाया आरोप, कहा – वोट के लिए पैसे बांट रही है बीजेपी
सभी सीटों के परिणाम 23 मई को आएंगे। गौरतलब है की चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पश्चिम बंगाल में कोई प्रचार नहीं होगा। हिंसा की घटनाओं के बाद चुनाव आयोग ने समय से एक दिन पहले ही यानी गुरुवार रात 10 बजे के बाद पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी है।


Download Android App
Download iOS App




