Lucknow: शॉर्ट सर्किट होने से सिलेंडर में ब्लास्ट, तीन बच्चियों समेत पांच की मौत

Summary :

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ग्रामीण क्षेत्र काकोरी कस्बे में रहने वाले मुशीर के घर में शॉर्ट सर्किट की वजह से दो सिलेंडरों में विस्फोट हो गया जिसमें तीन बच्चियों और एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि चार लोग गंभीर लोग से घायल हो गये। पुलिस के मुताबिक काकोरी के हाता हजरत साहब इलाके में मंगलवार रात दो मंजिला इमारत में आग लग गई। आग लगते ही सिलेंडर में धमाका हुआ। हादसे में दंपती समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें मासूम बच्चे भी शामिल हैं। लखनऊ के एक घर में शॉर्ट सर्किट…

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ग्रामीण क्षेत्र काकोरी कस्बे में रहने वाले मुशीर के घर में शॉर्ट सर्किट की वजह से दो सिलेंडरों में विस्फोट हो गया जिसमें तीन बच्चियों और एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि चार लोग गंभीर लोग से घायल हो गये। पुलिस के मुताबिक काकोरी के हाता हजरत साहब इलाके में मंगलवार रात दो मंजिला इमारत में आग लग गई। आग लगते ही सिलेंडर में धमाका हुआ। हादसे में दंपती समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें मासूम बच्चे भी शामिल हैं।

  • लखनऊ के एक घर में शॉर्ट सर्किट से दो सिलेंडरों में विस्फोट हो गया
  • हादसे में तीन बच्चियों और एक महिला समेत पांच की मौत हो गई
  • हादसे में चार अन्य लोग गंभीर लोग से घायल हो गये हैं
  • घर में आग लगने से सिलेंडर में धमाका हुआ

देर रात घर में लगी आग

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हाता हजरत साहब निवासी मुशीर अली (50) जरदोजी का काम करते हैं। मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे उनके मकान की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। आग लगने के कुछ ही मिनट बाद सिलेंडर में तेज धमाका हुआ। जब तक मकान के भीतर के लोग बाहर निकल पाते तब तक आग पूरे मकान में फैल गई। उन्होंने बताया कि आग में परिवार के नौ लोग जल गए।

4 लोग गंभीर रूप से घायल

अधिकारी के अनुसार इन लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां मुशीर (50 वर्ष), उनकी पत्नी हुस्ना बानो (45), उनकी भतीजी राइया (5) और भांजियों हिबा (2) तथा हुमा (3) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि घायल हुए चार अन्य लोगों का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है जहां इनकी हालत गंभीर बतायी जाती है। इनमें इशा (17), लकाब (21), अमजद (34) और अनम (18) हैं। स्थानीय पुलिस बल व दमकल की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News