Madhya Pradesh: नीमच में PM जन औषधि केंद्र से सस्ती दवाइयों से आर्थिक राहत

Summary :

नीमच में जन औषधि केंद्र से सस्ती दवाइयों का फायदा

प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र योजना ने नीमच के लोगों को सस्ती और अच्छी गुणवत्ता वाली दवाइयां उपलब्ध कराकर आर्थिक राहत दी है। शास्त्री नगर में स्थित इस केंद्र पर रोजाना सैकड़ों लोग दवाइयां खरीदते हैं और उन्हें 20 से 90 प्रतिशत तक की रियायत मिलती है।

प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र योजना ने आम जनता को काफी लाभान्वित किया है। इस योजना की वजह से आम लोगों को बाजार से सस्ती एवं अच्छी गुणवत्ता वाली दवाइयां उपलब्ध हो पा रही हैं। इतना ही नहीं, सस्ती दवाइयों के कारण उन्हें आर्थिक तौर पर भी फायदा हो रहा है। मध्य प्रदेश के नीमच में शास्त्री नगर में मौजूद जन औषधि केंद्र लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर हर तरह की दवाइयां कम दामों पर मिल रही हैं। रोजाना सैकड़ों लोग जन औषधि केंद्र से सस्ती दवाइयां खरीदते हैं, जिससे उन्हें काफी बचत होती है। लोगों ने जन औषधि केंद्र के लिए पीएम मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।

Madhya Pradesh: नीमच के किसानों को MSP के साथ बोनस का तोहफा, सरकार का जताया आभार

नीमच के रहने वाले गोपाल शर्मा ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि मैं लगभग 4-5 साल से जन औषधि केंद्र पर आ रहा हूं। यहां अच्छी दवाई मिलती है और इसकी गुणवत्ता भी अच्छी है। निजी मेडिकल स्टोर की तुलना में यहां की दवाइयां कम दामों पर मिल पा रही हैं। जो ब्रांडेड कंपनियों की दवाइयां दूसरे मेडिकल स्टोर पर मिलती हैं, वही दवाइयां यहां पर भी मिल रही हैं और खाने में भी ये दवाइयां पूरी तरह असर करती हैं।

नीमच के कानाखेड़ा गांव के निवासी पवन नागदा ने कहा कि मैं पिछले 5 सालों से यहां प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर आ रहा हूं। यहां बाजार से कम रेट पर दवाइयां उपलब्ध होती हैं। प्रधानमंत्री मोदी का यह सबसे अच्छा काम है। यहां पर हमें दवाइयों के दामों में 20 प्रतिशत से लेकर 90 प्रतिशत तक रियायत मिलती है। यहां की दवाइयों की गुणवत्ता काफी अच्छी है और मैं पीएम मोदी को इस योजना के लिए आभार व्यक्त करता हूं।

प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के संचालक पीयूष त्रिवेदी ने कहा कि मैं इस जन औषधि केंद्र का पिछले 8 साल से संचालन कर रहा हूं। हमारे यहां सभी प्रकार की कार्डियक, डायबिटीज सहित सभी तरह की दवाइयां उपलब्ध हैं। जन औषधि केंद्र एक ऐसी परियोजना है, यहां 100 रुपए, 200 रुपए में मिलने वाली दवाइयां 10-20 रुपए में मिल पाती हैं। जिससे लोगों को दवाइयों पर 50 से 90 प्रतिशत तक बचत हो रही है। गरीब जनता खास तौर पर इससे ज्यादा लाभान्वित हुई है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.