Madhya Pradesh: Waqf Amendment Bill पर Indore में मुस्लिम समुदाय ने मनाया जश्न

Summary :

वक्फ बिल के समर्थन में इंदौर में मुस्लिम समाज ने मनाया जश्न

संसद भवन में बुधवार को वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 पेश किया गया। इस विधेयक को लेकर इंदौर में मुस्लिम समुदाय में जश्न का माहौल देखा गया। भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने इस अवसर पर मुस्लिम समाज के प्रमुख व्यक्तियों से मुलाकात की और बिल के पेश होने पर एक-दूसरे को गले लगाकर बधाइयां दीं। इस दौरान, मुस्लिम समुदाय के प्रबुद्ध जनों ने एकमत होकर कहा कि इस बिल से उन्हें लाभ होगा और साथ ही वक्फ बोर्ड में हो रही धांधलियों पर भी रोक लगेगी। इससे गरीबों और मजलूमों का भला हो सकेगा। भारतीय जनता पार्टी गरीबों के हित में काम कर रही है।

Waqf Amendment Bill मुस्लिम समुदाय के हित में: चिराग पासवान

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष शेख असलम ने कहा कि वक्फ बिल पास होने के बाद मुसलमानों को इसके कई फायदे होंगे। इस विधेयक के माध्यम से अब वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का सही तरीके से प्रशासन कार्य करेगा, जो पहले हकदार लोग थे, उन्हें उनका अधिकार नहीं मिलता था। शेख असलम ने यह भी बताया कि वक्फ संपत्तियों के उपयोग में अब पारदर्शिता आएगी, जिससे मुसलमानों के हित में काम होगा।

उन्होंने कहा कि नए बिल में सरकार ने बहुत गहन अध्ययन के बाद नियमों में सुधार किया है, जो मुस्लिम समाज के लिए फायदेमंद साबित होंगे। शेख असलम के अनुसार, पहले वक्फ की संपत्तियों का गलत तरीके से उपयोग किया जाता था, लेकिन अब नए संशोधन के बाद, यह संपत्तियां समाज के हित में ही उपयोग की जाएंगी। वक्फ बिल में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, जिनसे मुसलमानों को विशेष लाभ मिलेगा, लेकिन इसका पूरा विवरण अब तक सामने नहीं आया है।

इंदौर में मुस्लिम समाज के बीच इस बिल को लेकर उत्साह था, और लोगों ने इसे एक सकारात्मक कदम के रूप में देखा। बिल के पास होने से उन्हें उम्मीद है कि वक्फ संपत्तियों के सही तरीके से प्रबंधन और उनका समाज के हित में उपयोग किया जाएगा।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.