Madhya Pradesh: महाकालेश्वर मंदिर में Singer Shreya Ghoshal ने की पूजा-अर्चना

Summary :

उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में श्रेया घोषाल ने की प्रार्थना

मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में गायिका श्रेया घोषाल ने पूजा-अर्चना की। प्रसिद्ध भस्मा आरती में शामिल होकर उन्हें पुजारियों द्वारा प्रसाद और आरती दी गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और पूरे विश्व के सुख और कल्याण की प्रार्थना की।

मध्यप्रदेश के उज्जैन में प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में लाखों की संख्या में भक्त पूजा-अर्चना और दर्शन करने जाते है। महाकाल मंदिर में प्रसिद्ध भस्मा आरती की जाती है। आज गायिका श्रेया घोषाल ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। अनुष्ठान के बाद, उन्हें पुजारियों द्वारा प्रसाद और आरती दी गई।

भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर मंदिर का धार्मिक महत्व बहुत अधिक है और यह देश भर से भक्तों को आकर्षित करता है। आईपीएल 2025 के उद्घाटन समारोह में अपने प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाली गायिका को मंदिर में सुबह की आरती में डूबा हुआ देखा गया।

CM मोहन यादव ने की कामना

बता दें कि नवरात्रि का त्यौहार शुरू होने पर  मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती की गई। इस बीच, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लोगों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और पूरे विश्व के सुख और कल्याण की प्रार्थना की। सीएम मोहन यादव ने कहा कि मैं देवी मां से पूरे विश्व में खुशी और कल्याण लाने के लिए प्रार्थना करता हूं, हर घर में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करें। इस दौरुन cm मोहन यादव ने बताया कि वीर विक्रमादित्य द्वारा प्रस्तावित विक्रम संवत का 2082 वां वर्ष शुरू हुआ है। इस अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं और बधाई दी। कामना करते हुए कहा कि आने वाला वर्ष बहुत धूमधाम से मनाया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, हम सभी भारत को आगे ले जाने के लिए उत्सुक हैं।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।