MP में मौसम ने बदली करवट, भोपाल-इंदौर समेत 20 जिलों में ओलावृष्टि और बारिश, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी

Summary :

Madhya Pradesh Weather Alert: फरवरी महीने में मध्य प्रदेश में मौसम ने तीन बार पलटी मारी है। गुरुवार को राजधानी भोपाल, उज्जैन और इंदौर समेत 20 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। कुछ जगह बादल छाए, तो कहीं ओले गिरे। मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए ग्वालियर समेत 8 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। बारिश की ठंडी फुहारों और हवाओं के कारण कई जिलों के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। IMD Alert: राज्य में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में एक नहीं बल्कि…

Madhya Pradesh Weather Alert: फरवरी महीने में मध्य प्रदेश में मौसम ने तीन बार पलटी मारी है। गुरुवार को राजधानी भोपाल, उज्जैन और इंदौर समेत 20 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। कुछ जगह बादल छाए, तो कहीं ओले गिरे। मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए ग्वालियर समेत 8 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। बारिश की ठंडी फुहारों और हवाओं के कारण कई जिलों के तापमान में गिरावट देखने को मिली है।

IMD Alert: राज्य में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव

Madhya Pradesh Weather Alert
IMD Alert (Image- Social Media)

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में एक नहीं बल्कि दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हैं। इसके साथ ही एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इन सबके साथ पश्चिमी विक्षोभ का असर मिलकर मौसम को बदल रहा है। सीनियर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इसी वजह से फरवरी में तीसरी बार बारिश और ओले देखने को मिले। रुक-रूककर हो रही बेमौसम बरसात ने फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है। कई क्षेत्रों में खेतों की खड़ी फसलें लेट गई है। ये सब नुकसान बारिश के साथ ओले गिरने से हुआ है।

Bhopal Rain Alert: इन जिलों में बारिश

Madhya Pradesh Weather Alert
Bhopal Rain Alert (Image- Social Media)

लगातार हो रही बारिश से प्रदेश के तापमान से गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी भोपाल, उज्जैन, सीहोर, बड़वानी, आगर-मालवा, शिवपुरी, धार, दतिया, ग्वालियर, गुना, रतलाम, मंदसौर, छतरपुर, मुरैना और शाजापुर में बारिश दर्ज की गई।

MP Weather Alert: अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम?

IMD ने 20 फरवरी को ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, तीनों संभाग के 8 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। यहां बारिश क साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। इसके बाद 21 फरवरी को मौसम साफ रहेगा। इस दौरान प्रदेश में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।

February Weather 2026: बारिश और ओले गिरने से किसानों की फसलों को नुकसान

Madhya Pradesh Weather Alert
February Weather 2026 (Image- Social Media)

मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और ओले गिरने से किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। सरकार को पहले ही फसल सर्वे कराना पड़ा था। अब तीसरी बार बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गेहूं की फसलें गिर जाने के कारण दाने कमजोर हुए हैं। दाने कमजोर होने से पैदावार में कमी देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में ठंड की वापसी! UP समेत 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी, जानें ताजा वेदर अपडेट

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।