महाकुंभ 2025: श्रद्धालुओं ने की व्यवस्था की तारीफ, झूठी अफवाहों पर ध्यान न दें

Summary :

महाकुंभ: श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद खुद को सौभाग्यशाली बताया

महाकुंभ मेले में आए श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद खुद को सौभाग्यशाली बताया और कहा कि यह उनके जीवन का अद्भुत क्षण है, जिसे वो कभी नहीं भूल सकते। श्रद्धालुओं ने आईएएनएस से बातचीत में प्रशासन की तैयारियों पर खुशी जाहिर की। कहा कि प्रशासन ने बहुत अच्छी तैयारी की है। हमें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई है और जो लोग ऐसा कर रहे हैं कि यहां पर व्यवस्था अच्छी नहीं है, वो झूठ बोल रहे हैं। उन्हें ऐसा बोलने से बचना चाहिए।

मध्य प्रदेश के मंदसौर से आई श्रद्धालु सुगन बाई ने महाकुंभ की तैयारियों पर खुशी जाहिर की। उन्होंने प्रशासन की तारीफ करते हुए कहा कि व्यवस्था बहुत अच्छी रही। हमें कोई दिक्कत नहीं हुई। हमें यहां पर आकर बहुत अच्छा अनुभव मिला है। हमें यहां पर आकर बहुत खुशी हुई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग ऐसा कह रहे हैं कि यहां की व्यवस्था अच्छी नहीं है, तो मैं कहना चाहूंगी कि ऐसे लोगों की बातों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जाए, क्योंकि ये लोग झूठ फैला रहे हैं।

श्रद्धालु सुगन बाई ने महाकुंभ की व्यवस्था को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की। उन्होंने कहा कि दोनों के सहयोग की वजह से व्यवस्था अच्छी रही। मेला प्रशासन की तरफ से यह सुनिश्चित किया गया है कि किसी भी श्रद्धालु को दिक्कत नहीं हो। यह हम सभी के लिए अद्भुत अनुभव रहा। कंचन चौहान ने भी प्रशंसा करते हुए कहा महाकुंभ में तैयारी अच्छी रही। हमें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई। यहां पर कई लोग आ रहे हैं और स्नान कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था भी अच्छी है। सुरक्षाकर्मियों द्वारा हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। श्रद्धालु ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि जब हम नैनी रेलवे स्टेशन पर उतरे, तो वहां तैनात सभी सुरक्षाकर्मियों ने हमें बहुत सपोर्ट किया। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि हमें किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। हमें जहां जाना था, सुरक्षाकर्मियों ने हमें वहां का रास्ता भी बताया।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.