उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 IAS अफसरों का तबादला

Summary :

अयोध्या के नए जिलाधिकारी बने निखिल टीकाराम फुण्डे

उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को 16 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। चंदौली में तैनात आईएएस अफसर निखिल टीकाराम फुण्डे अयोध्या के नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं। प्रदेश सरकार ने मंगलवार को अयोध्या और अमेठी समेत छह जिलों के डीएम को बदल दिया है। कुल 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। अयोध्या के डीएम चंद्र विजय सिंह को विशेष सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव और अपर निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को कन्नौज का जिलाधिकारी बनाया गया है।

राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी पर FIR दर्ज

वहीं संजय चौहान को डीएम अमेठी, अवनीश कुमार राय को डीएम बदायूं, शुभ्रान्त कुमार शुक्ल को इटावा का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। बदायूं की डीएम निधि श्रीवास्तव को विशेष सचिव, उच्च शिक्षा के पद पर तैनाती मिली है।प्रयागराज के नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग को चंदौली का जिलाधिकारी बनाया गया है। सीलम साईं तेजा को नगर आयुक्त प्रयागराज, मृणाली अविनाश जोशी को सीडीओ जौनपुर, निशा को मिशन निदेशक राष्ट्रीय आयुष मिशन, शिपू गिरि को नगर आयुक्त सहारनपुर, महेन्द्र वर्मा को सचिव रेरा, संदीप भागिया को अपर आयुक्त राज्य कर, कंडारकर कमलकिशोर देशभूषण को सीडीओ मुजफ्फरनगर और प्रतीक्षारत पर चल रहे आईएएस अधिकारी राजकुमार को विशेष सचिव ऊर्जा के पद पर तैनाती दी गई है।

ज्ञात हो उत्तर प्रदेश शासन ने नौ आईएएस अधिकारियों का सोमवार रात तबादला किया था। इनमें पीएन सिंह को गन्ना आयुक्त के पद से हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया। बी. चंद्रकला को पंचायती राज विभाग के सचिव पद से हटा दिया गया। वहीं अमित कुमार सिंह को निदेशक पंचायती राज बनाया गया है।

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के स्टेट नोडल अफसर हीरालाल को आयुक्त एवं निबंधक सहकारी समितियां बनाया गया है। सचिव रेरा प्रमोद कुमार उपाध्याय आयुक्त गन्ना एवं चीनी के पद पर भेजा गया है। सिंचाई विभाग के सचिव नवीन कुमार जीएस को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के स्टेट नोडल अफसर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.