Malawi के उपराष्ट्रपति की प्लेन क्रैश में मौत, की गयी पुष्टि

Summary :

Malawi: मलावी के उपराष्ट्रपति साउलोस चिलिमा और नौ अन्य लोगों की प्लेन हादसे में मौत हो गई है। मलावी के राष्ट्रपति लाजरस चकवेरा ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। उपराष्ट्रपति और नौ अन्य लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान सोमवार को लापता हो गया था। Highlights Malawi के उपराष्ट्रपति की प्लेन क्रैश में मौत राष्ट्रपति ने मौत की पुष्टि की विमान में सवार 9 अन्य लोगों की मौत Malawi: राष्ट्रपति ने दी मौत की जानकारी राष्ट्रपति ने कहा कि उपराष्ट्रपति को ले जा रहे विमान का मलबा मिल गया है, लेकिन उसमें कोई जिंदा नहीं बचा है।’चिलिमा’ देश के…

Malawi
Malawi: मलावी के उपराष्ट्रपति साउलोस चिलिमा और नौ अन्य लोगों की प्लेन हादसे में मौत हो गई है। मलावी के राष्ट्रपति लाजरस चकवेरा ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। उपराष्ट्रपति और नौ अन्य लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान सोमवार को लापता हो गया था।

Highlights

  • Malawi के उपराष्ट्रपति की प्लेन क्रैश में मौत
  • राष्ट्रपति ने मौत की पुष्टि की
  • विमान में सवार 9 अन्य लोगों की मौत

Malawi: राष्ट्रपति ने दी मौत की जानकारी

राष्ट्रपति ने कहा कि उपराष्ट्रपति को ले जा रहे विमान का मलबा मिल गया है, लेकिन उसमें कोई जिंदा नहीं बचा है।’चिलिमा’ देश के पूर्व अटॉर्नी जनरल और न्याय मंत्री राल्फ कासाम्बारा के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। राल्फ कासाम्बारा शुक्रवार को लिलोंगवे के एक लॉज के कमरे में मृत पाए गए थे।

राष्ट्रपति ने खोज और बचाव अभियान का दिया था आदेश

मलावी(Malawi) रक्षा बल के विमान को स्थानीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे के बाद देश के उत्तर में स्थित मजूजू अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरना था। विमान के रडार से गायब होने से पहले लिलोंग्वे के कामुज़ू अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर वापस लौटने की सलाह दी गई। विमान से संपर्क नहीं होने पर राष्ट्रपति ने खोज और बचाव अभियान का आदेश दिया। विमान को खोजने की कोशिश में सैनिक पूरी रात और सुबह तक चिकनगावा जंगल में सर्च करते रहे।

राष्ट्रपति चकवेरा ने चिलिमा को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति लाजरस चकवेरा ने मंगलवार को एक न्यूज ब्रीफिंग में कहा कि मलावी रक्षा बल के कमांडर ने उन्हें बताया कि खोज और बचाव अभियान पूरा हो गया है। विमान का मलबा मिल गया है। लोगों को इस भयानक त्रासदी के बारे में बताते हुए बहुत दुख हो रहा है। बचाव दल को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त विमान मिला है। राष्ट्रपति चकवेरा ने चिलिमा को श्रद्धांजलि दी, उन्हें एक अच्छा इंसान और मजबूत उपराष्ट्रपति बताया। बीबीसी ने राष्ट्रपति के हवाले से कहा, मैं इसे अपने जीवन का सबसे बड़ा सम्मान मानता हूं कि वह मेरे डिप्टी और काउंसलर रहे।

 

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta