बेवफा पत्नी का ‘खूनी’ खेल! Valentine पर प्रेमी संग मिलकर पति का किया कत्ल, पुलिस के सामने ऐसे खुली पोल

Mandla Sumit Kachi Murder Case

Mandla Sumit Kachi Murder Case: मध्य प्रदेश की मंडला पुलिस ने एक ऐसे कत्ल का पर्दाफाश किया है, जिसकी कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। इस हत्याकांड में मृतक की पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। इस हत्याकांड में पुलिस ने जो खुलासे किए हैं, वो आपको चौंका देंगे। आइए विस्तार से जानते हैं, कैसे खूनी पत्नी ने घटना को अंजाम दिया और पति को मौत के घाट उतारा।

दरअसल, पुलिस को जानकारी मिली कि मंडला जिले के थाना टिकरिया इलाके में 14 फरवरी को कूड़ामैली गांव के पास मधुवन ढाबे के आगे एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान जबलपुर के सुमित काछी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मृतक की पत्नी जमुना उर्फ कविता से पूछताछ की। मृतक की पत्नी ने पहले लूट की झूठी कहानी बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जल्द ही पुलिस के सामने टूट गई और खुद ही इस मामले से से पर्दा हटा दिया।

Wife and Lover kill husband in Mandla: पड़ोसी के साथ पत्नी का संबंध

Mandla Sumit Kachi Murder Case
Wife and Lover kill husband in Mandla (Image- Social Media)

मृतक की पत्नी ने बताया कि उसका पड़ोस में रहने वाले सूर्यकांत त्रिपाठी के साथ संबंध था। पति के बार-बार आपत्ति जताने पर उसने अपने प्रेमी संग मिलकर हत्या की साजिश रची।
आरोपी पत्नी ने पुलिस को बताया कि रची गई साजिद के अनुसार तय समय पर वह अपने पति को लेकर 11 फरवरी की शाम जबलपुर से मंडला की तरफ आई। मधुवन ढाबा के पास सूर्यकांत पहले से ही मौजूद था। इस दौरान इनका आपस में वाद-विवाद हुआ।

Madhuban Dhaba Mandla Murder News: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या

Mandla Sumit Kachi Murder Case
Madhuban Dhaba Mandla Murder News (Image- Social Media)

विवाद धीरे-धीरे बढ़ने लगा और सूर्यकांत ने क्रिकेट बैट से सुमित पर हमला कर दिया। इसके बाद पत्नी ने भी सहारा देने के बहाने धारदार हथियार से हमला कर सुमित की हत्या कर दी और शव को फेंककर दोनों फरार हो गए।

13 फरवरी को मृतक के भाई ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और उसने भाभी पर भी शक जताया। पुलिस ने जब मृतक की पत्नी कविता से पूछताछ की तो मामला पूरा साफ़ हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: Shocking! Valentine 2026 पर फूलों से ज्यादा बिके कंडोम, भारतीयों ने तोड़ा रिकॉर्ड, लिस्ट में बेंगलुरु सबसे ऊपर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।