Condom Sales on Valentine’s Day 2026: भारत आगे बढ़ रहा है, सिर्फ पॉपुलेशन के मामले में नहीं… बल्कि जागरूकता के मामले में भी। अब तक वैलेंटाइन वीक में चॉकलेट, टेडी, फूल जैसे तरह-तरह के गिफ्ट्स बिकते थे। लेकिन इस वैलेंटाइन कंडोम और सेक्सुअल वेलनेस से जुड़ी चीजों की खूब डिमांड रही। डिलीवरी कंपनी इंस्टामार्ट ने इस पर एक रिपोर्ट जारी की है, जिसके मुताबिक इस बार वैलेंटाइन वीक में बीते साल के मुकाबले सबसे ज्यादा खरीदारी हुई है। लोगों ने इस बार एक अलग और नया रिकॉर्ड बनाया है।
Valentine Day 2026: इस साल टूटा 2025 का रिकॉर्ड

वैलेंटाइन वीक यानी 7 फरवरी से 14 फरवरी तक के बीच इस बार लोगों ने सबसे ज्यादा सेक्सुअल वेलनेस प्रोडक्ट आर्डर किए। ये आंकड़ें काफी ज्यादा शॉकिंग है। रिपोर्ट के अनुसार, इस बार लोगों ने साल 2025 की तुलना में तीन गुना ज्यादा सेक्सुअल वेलनेस प्रोडक्ट्स ऑर्डर किए।
India Condom Sales Record: कंडोम की खरीदारी में दिखी बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, कंडोम को लेकर अन्य इंटिमेसी प्रोडक्ट्स तक, इस कैटेगरी में साल-दर-साल तीन गुना बढ़ोतरी देखी गई है। जहां पहले इन सब चीजों को लेकर लोग खुलकर बात नहीं करते थे, लेकिन अब बदलाव देखने को मिल रहा है, लोग इन विषयों पर खुलकर बात कर रहे हैं। पहले लोग इन सब चीजों को टैबू मानते थे।
Shopping Trends: ब्यूटी और पर्सनल केयर में भी देखी गई ज्यादा बिक्री

वैलेंटाइन पर सिर्फ सेक्सुअल वेलनेस ही नहीं, बल्कि ब्यूटी और पर्सनल केयर सेक्शन में ज्यादा बिक्री देखी गई। रिपोर्ट के मुताबिक, बाथ, बॉडी और मेकअप से जुड़े सामान वैलेंटाइन डे कार्ट में सबसे ज्यादा देखे गए। कटक के एक ग्राहक ने एक ही ऑर्डर में 15 हजार 93 रुपये का मेकअप खरीदा। वहीं सूरत के एक ग्राहक ने 10 हजार 845 रुपये के हेयर केयर, बाथ और बॉडी प्रोडक्ट्स मंगवाए।
Condom Sales Record Valentine Week: बेंगलुरु कुल गिफ्टिंग वॉल्यूम में सबसे आगे
वैसे वैलेंटाइन पर टेडी और चॉकलेट की डिमांड भी कम नहीं रही। कोलकाता में एक शख्स ने 25 हजार रूपये की चॉकलेट ऑर्डर की। वहीं टेडी डे पर सॉफ्ट टॉयज की बिक्री में भी बढ़ोतरी देखी गई। शहरों में बेंगलुरु कुल गिफ्टिंग वॉल्यूम में सबसे आगे रहा, उसके बाद दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई का नंबर रहा।
यह भी पढ़ें: साइबर ठगों के निशाने पर सरकारी कर्मचारी, भूलकर भी डाउनलोड ना करें यह App, बैंक हो जाएगा खाली


Download Android App
Download iOS App




