Dwarka Scorpio Accident: राजधानी दिल्ली के द्वारका से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़के ने सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए तेज रफ्तार में गाड़ी चलाई, जिसकी वजह से एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि नाबालिग अपनी स्कॉर्पियो को बहुत तेज गति से चला रहा था। उसी दौरान साहिल रोज की तरह बाइक से अपने ऑफिस जा रहा था। उसे अंदाजा भी नहीं था कि यह उसकी जिंदगी का आखिरी दिन साबित होगा। तेज रफ्तार SUV ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
Dwarka Scorpio Accident: मां का दर्दनाक वीडियो आया सामने
हादसे के बाद साहिल की मां का एक भावुक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को अंदर तक हिला दिया। बेटे को खोने के गम में उनका रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार आरोपी नाबालिग है और उसकी बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। इसी वजह से उसे जमानत दे दी गई है। इस घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश है और सड़क सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

















