कोचीन शिपयार्ड के शेयर बने रॉकेट, 7% से अधिक का बंपर उछाल, इस एक घोषणा से निवेशकों की हुई चांदी

Summary :

Cochin Shipyard Share Price Hike Reason: भारतीय शेयर बाजार में उतार चढ़ाव जारी है। बाजार में किसी ना किसी कारण से शेयर में बंपर उछाल या गिरावट देखने को मिलती है। ऐसा ही बंपर उछाल कोचीन शिपयार्ड के शेयरों में आया है। जहाज निर्माण और मरम्मत कंपनी के शेयर में गिरावट दर्ज की जा रही था लेकिन भारतीय रक्षा मंत्रालय ने नौसेना के लिए पांच नेक्स्ट जेनरेशन सर्वे वेसल के निर्माण के लिए कंपनी को एल1 बिडर घोषित कर दिया है जिससे यह शेयर रॉकेट बन गए है और निवेशकों की चांदी होती हुई नजर आ सकती है। Cochin Shipyard…

Cochin Shipyard Share Price Hike Reason: भारतीय शेयर बाजार में उतार चढ़ाव जारी है। बाजार में किसी ना किसी कारण से शेयर में बंपर उछाल या गिरावट देखने को मिलती है। ऐसा ही बंपर उछाल कोचीन शिपयार्ड के शेयरों में आया है। जहाज निर्माण और मरम्मत कंपनी के शेयर में गिरावट दर्ज की जा रही था लेकिन भारतीय रक्षा मंत्रालय ने नौसेना के लिए पांच नेक्स्ट जेनरेशन सर्वे वेसल के निर्माण के लिए कंपनी को एल1 बिडर घोषित कर दिया है जिससे यह शेयर रॉकेट बन गए है और निवेशकों की चांदी होती हुई नजर आ सकती है।

Cochin Shipyard Share Price Hike Reason
Cochin Shipyard Share Price Hike Reason

Cochin Shipyard Share Price Hike Reason

Cochin Shipyard Share Price Hike Reason
Cochin Shipyard Share Price Hike Reason

रक्षा कंपनी के इस शेयर में मजबूती के बाद ट्रेडिंग वॉल्यूम का भी जोरदार समर्थन मिला है और 7.27% तक का बंपर उछाल आने के बाद भाव ₹1,575.00 प्रति शेयर तक पहुंच गया है। बता दें कि आज रक्षा मंत्रालय के बड़े फैसले ने कंपनी के शेयर में बंपर उछाल ला दिया है आज मंत्रालय ने कोचीन शिपयार्ड को सबसे कम लगभग 5,000 करोड़ रुपये के ऑर्डर पर बोली लगाने वाली कंपनी घोषित कर दी है और कंपनी को पांच अगली पीढ़ी के सर्वेक्षण पोतों का निर्माण करने का ऑर्डर मिला है।

Cochin Shipyard Stock Price

Cochin Shipyard Share Price Hike Reason
Cochin Shipyard Share Price Hike Reason

कोचीन शिपयार्ड के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की जा रही थी। पिछले 6 महीनों की बात करें तो शेयर में लगभग 8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी और कुछ दिनों पहले ही 4% की गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन आज नौसेना के लिए ऑर्डर मिलने के बाद उछाल दर्ज किया जा रहा है। वहीं दिसंबर में समाप्त तिमाही की बात करें तो कंपनी ने 1,350 करोड़ रुपये के राजस्व पर 145 करोड़ रुपये का शुद्ध Profit दर्ज किया था।

ALSO READ: भारतीय शेयर बाजार धड़ाम, Metal Shares ने बनाया दबाव, देखें एशियाई बाजार का हाल

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।