भारतीय शेयर बाजार धड़ाम, Metal Shares ने बनाया दबाव, देखें एशियाई बाजार का हाल

Summary :

Stock Market Today 17 Feb: भारतीय शेयर बाजार में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। आज कारोबारी सत्र लाल निशान में खुला। सुबह 9:23 पर सेंसेक्स 175 अंक और 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,098 और निफ्टी 78 अंक और 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,572 पर था। शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव बनाने का काम मेटल शेयर कर रहे थे। Stock Market Today 17 Feb इस कारण सूचकांकों में निफ्टी मेटल और निफ्टी कमोडिटीज टॉप लूजर्स थे। इसके अलावा निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी ऑयलएंडगैस, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी एनर्जी और…

Stock Market Today 17 Feb: भारतीय शेयर बाजार में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। आज कारोबारी सत्र लाल निशान में खुला। सुबह 9:23 पर सेंसेक्स 175 अंक और 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,098 और निफ्टी 78 अंक और 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,572 पर था। शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव बनाने का काम मेटल शेयर कर रहे थे।

Stock Market Today 17 Feb

इस कारण सूचकांकों में निफ्टी मेटल और निफ्टी कमोडिटीज टॉप लूजर्स थे। इसके अलावा निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी ऑयलएंडगैस, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी एनर्जी और निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में भी गिरावट थी। दूसरी तरफ निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी आईटी, निफ्टी फार्मा और निफ्टी एफएमसीजी हरे निशान में थे।

Top Gainers and Losers Shares Today

Stock Market Today 17 Feb
Stock Market Today 17 Feb

दूसरी तरफ स्मॉलकैप और मिडकैप में मिलाजुला कारोबार हो रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 5.60 अंक की मामूली तेजी के साथ 17,056 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 125 अंक की कमजोरी के साथ 59,597 पर था। सेंसेक्स पैक में एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, बीईएल, इंडिगो, एचसीएल टेक, आईटीसी, टीसीएस, टेक महिंद्रा, सन फार्मा, एसबीआई, एलएंडटी और टाइटन गेनर्स थे। इटरनल, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, ट्रेंट, एचडीएफीस बैंक और एनटीपीसी लूजर्स थे।

Asian Market Today

Stock Market Today 17 Feb
Stock Market Today 17 Feb

वैश्विक बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो और हांगकांग हरे निशान में थे, जबकि बैंकॉक का बाजार दबाव के साथ कारोबार कर रहा था। शंघाई, सोल और जकार्ता के बाजार बंद हैं। कमोडिटी मार्केट में कमजोरी देखी जा रही है।जापान का निक्केई 225 सूचकांक 1 प्रतिशत से अधिक गिरकर 56214 के स्तर पर आ गया। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स सूचकांक 0.02 प्रतिशत बढ़कर 4938 पर पहुंच गया, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 0.52 प्रतिशत बढ़कर 26705 पर पहुंच गया। ताइवान और दक्षिण कोरिया के बाजार छुट्टियों के कारण बंद रहे।

ALSO READ: भारतीय शेयर बाजार की धीमी चाल, फार्मा सेक्टर से रिकवरी की उम्मीद, AI ने तोड़े IT Stocks!

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।