अब महज 57 मिनट की दूरी में पहुंच सकेंगे दिल्ली से मेरठ, 22 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन

Summary :

Delhi Meerut Metro Rail  : नमो भारत और मेरठ मेट्रो की अत्याधुनिक परिवहन सेवाएं मेरठ में व्यापार की तस्वीर को बदलने जा रही है। ये सेवाएं न केवल ग्राहकों और व्यापारियों के लिए सुविधाजनक होंगी, बल्कि मेरठ की अर्थव्यवस्था को भी गति प्रदान करेंगी। बता दें, आगामी मेरठ मेट्रो देश की सबसे तेज़ मेट्रो सेवा बनने जा रही है, जिसकी हाई स्पीड 120 किमी प्रति घंटा होगी, जिससे पूरे शहर में यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। आम लोगों को यह मेट्रो जाम और पार्किंग की समस्याओं निजात दिलाएंगी और बाजारों तक लोगों की पहुंच को आसान कर सकेगी।…

Delhi Meerut Metro Rail  : नमो भारत और मेरठ मेट्रो की अत्याधुनिक परिवहन सेवाएं मेरठ में व्यापार की तस्वीर को बदलने जा रही है। ये सेवाएं न केवल ग्राहकों और व्यापारियों के लिए सुविधाजनक होंगी, बल्कि मेरठ की अर्थव्यवस्था को भी गति प्रदान करेंगी।

बता दें, आगामी मेरठ मेट्रो देश की सबसे तेज़ मेट्रो सेवा बनने जा रही है, जिसकी हाई स्पीड 120 किमी प्रति घंटा होगी, जिससे पूरे शहर में यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा।

आम लोगों को यह मेट्रो जाम और पार्किंग की समस्याओं निजात दिलाएंगी और बाजारों तक लोगों की पहुंच को आसान कर सकेगी।

मेरठ और दिल्ली के बीच तेज और आरामदायक सफर का सपना अब साकार होने जा रहा है। 22 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नमो भारत रैपिड रेल के अंतिम खंड और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही दिल्ली से मेरठ की दूरी मात्र 57 मिनट में तय होगी। 82 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर हाई-स्पीड ट्रेन 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी, जबकि मेरठ मेट्रो शहर के भीतर 23 किलोमीटर के दायरे में 13 स्टेशनों पर सेवा देगी।

Delhi Meerut Metro Rail : दिल्ली से मेरठ अब 57 मिनट में

Delhi Meerut Metro Rail
Delhi Meerut Metro Rail ( source : social media)

नमो भारत ट्रेन का 82 किलोमीटर लंबा पूरा कॉरिडोर अब जनता के लिए खुल जाएगा। वर्तमान में यह ट्रेन दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक चल रही है, लेकिन 22 फरवरी के बाद यह सराय काले खां (दिल्ली) से शुरू होकर मेरठ के मोदीपुरम तक अपनी पूरी रफ्तार भरेगी। ट्रायल के दौरान यह ट्रेन सराय काले खां से मोदीपुरम के बीच की दूरी मात्र 57 मिनट में तय कर रही है, जो सड़क मार्ग के मुकाबले समय की भारी बचत है।

एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि मेरठ मेट्रो दक्षिण मेरठ और मोदीपुरम के बीच 21 किमी के कॉरिडोर पर 12 स्टेशनों के साथ चलेगी और सभी स्टेशनों पर ठहराव सहित लगभग 30 मिनट में पूरी दूरी तय कर लेगी।
अधिकारी ने बताया कि भारत में अपनी तरह की पहली पहल में, मेरठ मेट्रो अर्ध-उच्च गति वाली नमो भारत ट्रेनों के समान पटरियों और बुनियादी ढांचे पर चलेगी, जिससे एक एकीकृत परिवहन मॉडल बनेगा जो क्षेत्रीय तीव्र पारगमन को शहरी मेट्रो सेवाओं के साथ जोड़ता है।

PM Modi Rapid Rail Inauguration : एक ही पटरी पर दौड़ेगी मेट्रो और रैपिड रेल

Delhi Meerut Metro Rail
Delhi Meerut Metro Rail (source : social media)

बता दें, मेरठ के निवासियों के लिए सबसे बड़ी बात यह है कि जिस ट्रैक पर हाई-स्पीड नमो भारत ट्रेन चलेगी, उसी पर मेरठ मेट्रो भी दौड़ेगी। मेरठ के भीतर 23 किलोमीटर के दायरे में मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी, जो कुल 13 स्टेशनों पर रुकेगी। नमो भारत जहां 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी, वहीं मेरठ मेट्रो 120 किमी प्रति घंटे की गति से शहर के भीतर परिवहन को सुगम बनाएगी। मेरठ साउथ, शताब्दीनगर, बेगमपुल और मोदीपुरम ऐसे स्टेशन होंगे जहां यात्री मेट्रो और रैपिड रेल के बीच आसानी से अदला-बदली कर सकेंगे।

Meerut Metro Launch Date : ट्रेनों का स्टोपेज

Delhi Meerut Metro Rail
Delhi Meerut Metro Rail ( source : social media)

यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों का विभाजन स्पष्ट किया गया है। मेरठ साउथ, शताब्दीनगर, बेगमपुल और मोदीपुरम स्टेशनों पर नमो भारत और मेट्रो दोनों रुकेंगी। वहीं, परतापुर, रिठानी, ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैंसाली, एमईएस, डोरली, मेरठ नॉर्थ और मोदीपुरम डिपो जैसे स्टेशनों पर केवल मेरठ मेट्रो की सेवाएं उपलब्ध होंगी। इस व्यवस्था से लंबी दूरी और शहर के भीतर यात्रा करने वाले दोनों तरह के यात्रियों को फायदा होगा।

यह भी पढ़ें – आज से शुरू हुईं 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, 43 लाख स्टूडेंट्स होंगे शामिल, जानें कुछ जरुरी नियम

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।