आज से शुरू हुईं 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, 43 लाख स्टूडेंट्स होंगे शामिल, जानें कुछ जरुरी नियम

Summary :

CBSE Board Exam 2026: देश के सबसे बड़े स्कूल बोर्ड केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू कर दी हैं। हर साल की तरह इस बार भी परीक्षा केंद्रों के बाहर छात्रों और अभिभावकों की भीड़ दिखाई दी। आंकड़ों के मुताबिक, इस साल करीब 43 लाख से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। इसमें लगभग 24 लाख छात्र और 19 लाख छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा शुरू होने से पहले बोर्ड ने सुरक्षा, निगरानी और मूल्यांकन की सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। CBSE 10th 12th Exam Date: 10वीं और 12वीं कक्षा की…

CBSE Board Exam 2026: देश के सबसे बड़े स्कूल बोर्ड केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू कर दी हैं। हर साल की तरह इस बार भी परीक्षा केंद्रों के बाहर छात्रों और अभिभावकों की भीड़ दिखाई दी। आंकड़ों के मुताबिक, इस साल करीब 43 लाख से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। इसमें लगभग 24 लाख छात्र और 19 लाख छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा शुरू होने से पहले बोर्ड ने सुरक्षा, निगरानी और मूल्यांकन की सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं।

CBSE 10th 12th Exam Date: 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की तारीखें

CBSE Board Exam 2026
CBSE 10th 12th Exam Date (Image- Social Media)

CBSE बोर्ड की ओर से 10वीं कक्षा की परीक्षा जो 17 फरवरी से लेकर 11 मार्च 2026 तक होगी। इसके अलावा 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी से लेकर 10 अप्रैल 2026 तक करवाई जाएंगी। बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन एक शिफ्ट में करवाया जायेगा। परीक्षा की टाइमिंग सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक रहेगी। कुछ विषयों के पेपर्स की टाइमिंग सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक रहेगी।

बोर्ड परीक्षा में छात्रों का बड़ा आंकड़ा

बोर्ड परीक्षा के लिए 10वीं के लिए 8,074 और 12वीं के लिए 7,574 केंद्र बनाए गए हैं। आइए जानते हैं, 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कितने छात्र-छात्राएं शामिल होंगी:-

श्रेणी कक्षा 10वीं कक्षा 12वीं
कुल पंजीकृत विद्यार्थी 25 लाख 18.5 लाख
लड़के 14 लाख 10.2 लाख
लड़कियां 10.9 लाख 8.3 लाख

10वीं का पहले ही दिन गणित का एग्जाम

10वीं क्लास: इस बार शेड्यूल में बड़ा बदलाव हुआ है। आमतौर पर कठिन माना जाने वाला गणित (Maths) का पेपर पहले ही दिन रखा गया है। पहले यह पेपर परीक्षा के बीच में या अंत में होता था।

12वीं क्लास: पहले दिन बायोटेक्नोलॉजी, बिजनेस स्टडीज और एंटरप्रेन्योरशिप जैसे विषयों की परीक्षा हो रही है।

CBSE Exam Guidelines: बोर्ड परीक्षा देने से पहले जान लें ये जरुरी नियम

CBSE Board Exam 2026
CBSE Exam Guidelines (Image- Social Media)
  • CBSE बोर्ड परीक्षा की शुरुआत सुबह 10:30 से होगी, लेकिन सभी स्टूडेंट्स को परीक्षा केंद्र पर 10 बजे तक पहुंचने को कहा गया है। 10 बजे के बाद एंट्री गेट बंद हो जाएगा।
  • बोर्ड एग्जाम देने जाने वाले स्टूडेंट्स अपने साथ एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी जरूर ले जाएं। इसके बिना परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी जाएगी।
  • रेगुलर छात्रों को परीक्षा केंद्र पर स्कूल ड्रेस पहननी होगी। प्राइवेट छात्र साधारण कपड़े पहन सकते हैं। छात्राओं को भारी या सजावटी कपड़े और गहने पहनने की अनुमति नहीं है।
  • परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्टवाच, ब्लूटूथ डिवाइज, इयरफोन, कैमरा बिल्कुल बैन है। इसके अलावा पर्स, बैग और किताब भी नहीं ले जा सकते।
  • इसके अलावा स्कूल आईडी, ब्लू पेन, पेंसिल, स्केल, रबर और पानी की ट्रांसपेरेंट बोतल एग्जाम रूम में ले जा सकते हैं।

CBSE Exam Day Instructions: एग्जाम रूम के अंदर इन बातों का रखें ध्यान

CBSE Board Exam 2026
CBSE Exam Day Instructions (Image- Social Media)
  • एंट्री के समय एग्जामिनर को अपना एडमिट कार्ड दिखाएं।
  • अपने सीट पर बैठने से पहले आसपास चेक करें, कहीं कोई पर्ची या कागज तो नहीं है। अगर ऐसा कुछ मिलता है, तो तुरंत एग्जामिनर को इसकी जानकारी दें।
  • आंसर शीट मिलने पर उसे चेक करें, कहीं से फटी हुई नहीं होनी चाहिए।
  • OMR शीट पर अपना रोल नंबर, विषय कोड और बाकि जरुरी डिटेल्स ध्यान से भरें।
  • एग्जाम टाइम खत्म होने से पहले अपनी सीट न छोड़ें।

यह भी पढ़ें: भारत पहुंचे एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलर करिस, India AI Summit में करेंगे शिरकत

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।