Salim Khan Admitted To Hospital: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता और इंडस्ट्री के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान की अचानक से तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद से उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पिता की सेहत की जानकारी मिलते ही सलमान खान भी तुरंत ही अस्पताल पहुंचे हैं. ऐसे में फैंस भी इस बात को लेकर चिंता में हैं कि आखिर आचनक से सलीम खान को हे क्या गया है.
Salim Khan Health Update: चिंतित दिखे सलमान

पिता सलीम खान की तबियत बिगड़ने की खबर सुनते ही सलमान खान तुरंत लीलावती अस्पताल पहुंचे चुके हैं. हॉस्पिटल से सलमान खान का वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सलमान खान का चेहरा किस तरह उतरा हुआ है और वो काफी चिंता में भी दिखाई दे रहे हैं. सलमान खान के चारोंओर भारी सुरक्षा भी देखने को मिली है, उनको काले रंग की टी-शर्ट और पैंट में देखा जा सकता है.
Who Is Salim Khan?: जावेद अख्तर के साथ मिलकर लिखीं कई सुपरहिट फिल्में

सलीम खान की गिनती बॉलीवुड के उन दिग्गज लेखकों में होती है, जो कि अपने लेखन से ही लोगों का जीवन बदलने का दम रखते हैं. जावेद अख्तर के साथ मिलकर सलीम-जावेद की जोड़ी ने कई कल्ट फिल्में दी हैं। इनमें ‘शोले’ से लेकर ‘दीवार’, ‘डॉन’, ‘जंजीर’, ‘त्रिशूल’ और ‘सीता और गीता’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में शामिल हैं. वैसे सलीम खान ने बौतर एक्टर भी कुछ फिल्मों में काम किया है.
Salim Khan Hospitalized: हेलन से की दूसरी शादी, अर्पिता खान को लिया गोद

सलमान खान के अलावा सलीम खान के तीन और बच्चे भी हैं इनमें अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान शामिल हैं. इसके अलावा उन्होंने अर्पिता को गोद लिया है. जानकारी के लिए आपको बता दें कि सलीम खान ने पहली शादी सलमा खान से की थी. इसके बाद उनसे तलाक लेने के बाद उन्होंने वेटरन एक्ट्रेस हेलन से दूसरी शादी की थी. उन्होंने साल 1981 में हेलन से शादी की थी. पहले उनकी दूसरी शादी से उनका परिवार नाराज था, हालांकि बाद में हालात सुधर गए और आज के समय में अब सभी लोग एकसाथ एक ही घर में रहते हैं.
Read More: Niharika Tiwari ने Splitsvilla X6 में खेला नया दाव, क्या ये बाकी कंटेस्टेंट्स पर पड़ेगा भारी























