Eid Mehndi Designs: ईद के लिए बेस्ट हैं ये लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन, बढ़ जाएंगी हाथो की रौनक

Summary :

Eid Mehndi Designs: ईद का त्योहार खुशियों, इबादत और एक-दूसरे को मुबारकबाद देने का दिन होता है। इस खास मौके पर हर कोई नए कपड़े पहनता है। घर में सेवइयां के साथ कई तरह की डिशेज बनाई जाती है। सभी मुसलमान एक दूसरे के घर जाकर इस खास दिन को सेलिब्रेट करते हैं। वहीं, महिलाओं और लड़कियों के लिए ईद की तैयारियां तब तक पूरी नहीं मानी जाती, जब तक उनके हाथों पर खूबसूरत मेहंदी ना सजी हो। हर साल मेहंदी के नए-नए डिजाइन ट्रेंड में आते हैं और इस बार भी कई ट्रेंडी और यूनिक मेहंदी डिजाइन चर्चा में…

Eid Mehndi Designs: ईद का त्योहार खुशियों, इबादत और एक-दूसरे को मुबारकबाद देने का दिन होता है। इस खास मौके पर हर कोई नए कपड़े पहनता है। घर में सेवइयां के साथ कई तरह की डिशेज बनाई जाती है। सभी मुसलमान एक दूसरे के घर जाकर इस खास दिन को सेलिब्रेट करते हैं।

वहीं, महिलाओं और लड़कियों के लिए ईद की तैयारियां तब तक पूरी नहीं मानी जाती, जब तक उनके हाथों पर खूबसूरत मेहंदी ना सजी हो। हर साल मेहंदी के नए-नए डिजाइन ट्रेंड में आते हैं और इस बार भी कई ट्रेंडी और यूनिक मेहंदी डिजाइन चर्चा में हैं।

Eid Mehndi Designs: ईद के लिए बेस्ट हैं ये लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन

1. Flower Mehndi Designs

Eid Mehndi Designs
Eid Mehndi Designs( Source: Social Media)

फूलों वाली मेहंदी का डिजाइन बहुत ही खूबसूरत नजर आता है। रमजान पर ऐसी वाली चांद और फूल पत्ती वाली मेहंदी हाथों पर प्यारी लगेगी। आपके रमजान के जोड़े के साथ ये वाली मेहंदी बैक हैंड की डिजाइन आपकी शोभा बढा सकती है।

2. Arabic Mehndi Design

Eid Mehndi Designs( Source: Social Media)
Eid Mehndi Designs( Source: Social Media)

आपके हाथों में ऐसी खूबसूरत अरेबिक और फ्लोरल पैटर्न वाली मेहंदी का लुक अलग ही आएगा। बेल, फूल, पत्ती संग मांडला स्टाइल की मेहंदी काफी शानदार और लगाना आसान भी है।

3. Back Hand Mehndi Design

Eid Mehndi Designs( Source: Social Media)
Eid Mehndi Designs( Source: Social Media)

बैक हैंड वाली मेहंदी भी अपने आप में ही काफी खास है। रमजान थीम वाली इस चांद, सितारे, फूल, बेल वाली मेहंदी को बनाना बिगिनर्स के लिए भी बाएं हाथ का ही खेल है।

Also Read: Mehndi Designs For Ramadan: रमजान पर इन मेहँदी डिज़ाइन से सज़ाएं अपने हाथ, देखें सिंपल से लेकर अरबिक डिज़ाइन

4. Simple Mehndi Design

Eid Mehndi Designs( Source: Social Media)
Eid Mehndi Designs( Source: Social Media)

सिंपल बेल डिजाइन हाथों पर बेल की तरह फैली होती है, जो देखने में बेहद आकर्षक और सिंपल लगती है। इसे आप बहुत आसानी से और जल्दी लगा सकते हैं।

5. Mandala Mehndi Design

Eid Mehndi Designs( Source: Social Media)
Eid Mehndi Designs( Source: Social Media)

चूंकि रमजान और ईद का चांद से गहरा नाता है इसलिए इस बार क्रिसेंट मून वाले डिजाइन्स काफी वायरल हो रहे हैं। हथेली के बीच में एक बड़ा चांद और उसके चारों ओर बारीक नक्काशी आपके हाथों को एक थीम-बेस्ड लुक देती है। शादी-ब्याह हो या त्योहार, मंडाला आर्ट कभी पुराना नहीं होता। हथेली के बीच में गोल मंडाला और उंगलियों पर बारीक जाली का काम बहुत ही रॉयल लगता है। अगर आप भारी मेहंदी की शौकीन हैं तो यह डिजाइन आपके लिए है।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।