Easy Back Hand Mehndi Designs: मेहंदी लगाना हर महिला को पसंद होता है। त्यौहार हो या शादी, मेहंदी के बिना हर श्रृंगार अधूरा है। मेहंदी लगाने का ट्रेंड सदियों से चला आ रहा है। सुहागन हो या कुंवारी, मेहंदी महिलाओं के एथनिक लुक में चार चांद लगाने का काम करती है।
इस समय एक बार फिर से शादियों के सीजन का आगाज हो चुका है। ऐसे में इस शादी सीजन अगर आप भारी भरकम डिजाइन से बचकर कुछ नया और आसान ट्राई करना चाहती हैं, तो यहां पर 5 खूबसूरत और Simple Mehndi Designs Back Hand के लिए बताए गए हैं।
Easy Back Hand Mehndi Designs: 5 सबसे खूबसूरत और ट्रेंडी बैक हैंड मेहंदी डिजाइन्स
1. Jaal Back Hand Mehndi Design

हाथों पर पीछे की तरफ लगाए जाने वाली जाल महंदी डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में हैं। यह डिजाइन बनाने में आसान और दिखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। इस मेहंदी डिजाइन की खासियत यह है कि यह मॉडर्न और पारंपरिक दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ खूब जचती है।
2. Arabic Mehndi Back Hand

अरेबिक डिजाइन कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। आजकल महिलाएं अरेबिक मेहंदी लगाना काफी पसंद कर रही हैं। ऐसे में बैक हैंड के लिए आप भी यूनिक पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन को लगाकर अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं।
3. Mandala Art Back Hand Mehndi Design

अगर आपको सिंपल और क्लासिक मेहंदी पसंद है, तो मंडला आर्ट एकदम बेस्ट है। इसमें हाथ के बीचों-बीच एक बड़ा गोल घेरा बनाया जाता है और उसके चारों ओर बारीक नक्काशी जैसी डिजाइन बनाई जाती है। इस डिज़ाइन में फुल और पत्तियों के मोटिफ्स होते हैं, जो इसे और खास बनाते हैं।
4. Jewellery Style Back Hand Mehndi

इन दिनों ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी बहुत ट्रेंड में है। यह देखने में हाथफूल और ब्रेसलेट जैसा लगती है। इसमें झुमका-गहना जैसी डिजाइन क्रिएट करते हुए बेहतरीन कलाकारी की जाती है। फिंगर पर ग्रिड या फ्लोरल वर्क इसे और भी खूबसूरत बनाते हैं। यह मेहंदी डिजाइन किसी भी फंक्शन में बेहद सुंदर लगती है।
5. Minimalist Back Hand Mehndi

अगर आपको पूरे हाथ पर मेहंदी पसंद नहीं है, तो मिनिमलिस्ट डिजाइन आपके लिए बेस्ट है। इसमें भारी भरकम डिजाइन की जगह, हल्के-फुल्के लेकिन बारीक डिजाइन बनाएं जाते हैं। दिखने में यह काफी एस्थेटिक और प्रोफेशनल लगती है।























