Anil Kapoor New Look: बॉलीवुड फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग का जौहर बिखेरने वाले एक्टर अनिल कपूर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. दरअसल हमेशा यंग दिखने वाले अनिल कपूर के नए लुक ने सबको हैरान कर के रख दिया है. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीर शेयर की है जिसमें वो सफेद बालों के साथ नजर आ रहे हैं. ऐसे में अनिल कपूर के इस स्टाइलिश और नए ग्रेसफुल लुक को देखकर फैंस ने उनको ‘सिल्वर फॉक्स’ कहना शुरू कर दिया है.
Anil Kapoor White Hair New Look: अनिल कपूर ने शेयर किया नया लुक

अनिल कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि,– “The day doesn’t know what’s coming…”. एक्टर के इस एक लाइन ने अब लोगों के बीच हलचल मचा दी है, क्योंकि कई लोगों का ये मानना है कि अनिल कपूर अपने किसी नए प्रोजेक्ट के बारे में हिंट दे रहे हैं.
Anil Kapoor Photos: नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं अनिल कपूर
View this post on Instagram
वहीं कई लोग तो इस ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ भी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. कईयों ने इसे ‘पावरफुल’ और ‘ऑथेंटिक’ बताया, तो कुछ ने कहा कि यह इंडस्ट्री के यूथ-ओब्सेशन के खिलाफ बगावत है. इस बीच, अनिल कपूर ने अपनी 2001 की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘नायक’ के राइट्स अब खरीद लिए हैं.
एस. शंकर के डायरेक्शन में बनी इस पॉलिटिकल ड्रामा में अनिल एक आम आदमी बनकर एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बनते हैं. ऐसी कल्ट क्लासिक फिल्म के अब प्रोड्यूसर दीपक मुकुट से राइट्स हासिल करने के बाद बताया जा रहा है कि अनिल इसके सीक्वल की प्लानिंग में जुटे हैं. क्योंकि उनका मानना है कि इस फिल्म की कहानी में आज भी काफी दम है और ये दर्शकों को दोबारा रोमांचित भी कर सकती है.
Anil Kapoor New Look: 69 की उम्र में अनिल कपूर कर रहे है नई फिल्म की प्लॉनिंग
अब अनिल कपूर का ये नया रूप उनके फिटनेस और डेडिकेशन को अलग तरीके से दर्श रहा है. 69 साल की उम्र में भी वे किरदारों के लिए बदलाव करने को तैयार हैं, जैसा कि ‘किंग’ और बाकी कि फिल्मों में देखने को मिला था. फैंस अब उनके अगले कदम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. क्योंकि उनके इस नए लुक ने कई लोगों को ये बात सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर अनिल कपूर के नए प्रोजेक्ट में उनकी क्या भूमिका होने वाली है और उनका ये ट्रॉन्सफॉर्मेशन आखिर कैसे उनके प्रोजेक्ट में काम आएगा.
Read More: Dhurandhar 2 का धमाकेदार टीजर ऑउट, जानें क्या होगी फिल्म की कहानी


Download Android App
Download iOS App




