Drishyam 3 की Release date फाइनल! पहले आएंगे मोहनलाल, अजय देवगन के लिए करना होगा लंबा इंतजार

Summary :

Drishyam 3 Release Date: सस्पेंस-थ्रिलर फ्रेंचाइजी की मच अवेटेड फिल्म Drishyam 3 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मलयालम वर्जन में Mohanlal की फिल्म 2 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में एक बार फिर जॉर्जकुट्टी और उनके परिवार की कहानी आगे बढ़ेगी, जिसे दर्शक लंबे समय से देखने का इंतजार कर रहे हैं। Drishyam 3 Release Date: अजय देवगन की हिंदी फिल्म के लिए करना होगा इंतजार वहीं हिंदी वर्जन में Ajay Devgn की फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी। यानी मलयालम फिल्म और हिंदी फिल्म…

Drishyam 3 Release Date: सस्पेंस-थ्रिलर फ्रेंचाइजी की मच अवेटेड फिल्म Drishyam 3 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मलयालम वर्जन में Mohanlal की फिल्म 2 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में एक बार फिर जॉर्जकुट्टी और उनके परिवार की कहानी आगे बढ़ेगी, जिसे दर्शक लंबे समय से देखने का इंतजार कर रहे हैं।

Drishyam 3 Release Date: अजय देवगन की हिंदी फिल्म के लिए करना होगा इंतजार

Drishyam 3 Release Date
Drishyam 3 Release Date ( Source : Social Media )

वहीं हिंदी वर्जन में Ajay Devgn की फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी। यानी मलयालम फिल्म और हिंदी फिल्म के बीच करीब 6 महीने का अंतर रखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फैसला बॉक्स ऑफिस पर टकराव से बचने के लिए लिया गया है, क्योंकि दोनों फिल्मों को पैन-इंडिया लेवल पर रिलीज किया जाना है।

Ajay Devgn Drishyam 3 : क्यों खास है दोनों फिल्मों की रिलीज डेट

Suspense-Thriller Franchise
Ajay Devgn Drishyam 3 ( Source : Social Media )

बताया जा रहा है कि हिंदी फिल्म की रिलीज डेट 2 अक्टूबर इसलिए चुनी गई है क्योंकि यह कहानी से जुड़ी अहम तारीख है और गांधी जयंती की छुट्टी का भी फायदा मिलेगा। वहीं मलयालम फिल्म को पहले रिलीज कर मेकर्स दर्शकों की एक्साइटमेंट बनाए रखना चाहते हैं और सीधे मुकाबले से बचना चाहते हैं।

Drishyam 3 Audience Excitement: फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट

Drishyam 3 Audience Excitement
Drishyam 3 Audience Excitement ( Source : Social Media )

Drishyam फ्रेंचाइजी अपनी जबरदस्त कहानी और सस्पेंस के लिए जानी जाती है। ऐसे में तीसरे पार्ट को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट पहले से ही काफी ज्यादा है और अब रिलीज डेट सामने आने के बाद चर्चा और तेज हो गई है।

Read More: Naagin 7 Spoiler 17 Feb: ‘नागिन 7’ में तुलना पर बोलीं Kanika Maan-“मुझे कोई परेशानी नहीं”, प्रियंका संग बॉन्ड पर...

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।