Candlelight Dinner Ideas: हर साल की तरह इस साल भी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। ये दिन कपल्स के लिए बेहद खास होता है। वैलेंटाइन को प्यार का दिन कहा जाता है, जिसमें कपल्स एक दूसरे को खुश करने के लिए गिफ्ट्, सरप्राइज और कुछ स्पेशल करते हैं। इस दिन आमतौर पर लोग बाहर डेट पर जाते हैं और एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते हैं। ये दिन एक दूसरे को स्पेशल फील कराने और प्यार जताने का एक बेहतरीन मौका होता है।
लेकिन कई बार लोग बजट कम होने की वजह से सेलिब्रेशन करने में कतराते है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी Budget Candlelight Dinner Idea के बारे में बताएंगे, जहां आप अपने पार्टनर के साथ जा सकते हैं।
Candlelight Dinner Ideas: वैलेंटाइन डे के लिए बेस्ट डेट आईडिया
1. एक साथ मिलकर कुकिंग करना

खाना बनाना सिर्फ एक काम या कला नहीं बल्कि एक एहसास भी होता है और जब आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर कुछ बनाते हैं, तो वो और ज्यादा स्वादिष्ट बनता है। ऐसे में वैलेंटाइन डे पर बाहर से कुछ मंगवाने के बजाए आप घर पर ही अपनी पसंद की कुछ चीजें कुक कर सकते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर कुकिंग करें। किचन में हल्का म्यूजिक चलाएं और एक दूसरे के साथ मस्ती-बातचीत करते हुए अपनी फेवरेट डिश बनाएं। ये तरीका आपके रिश्ते को और मजबूत करेगा।
2. कैंडल लाइट डिनर का सेटअप

अगर आप रेस्टोरेंट और कैफे की भीड़-भाड़ से बचकर अपने पार्टनर के साथ सुकून के पल बिताना चाहते हैं, तो कैंडल लाइट डिनर बेस्ट ऑप्शन है। जरूरी नहीं कि कैंडल लाइट डिनर के लिए बाहर ही जाया जाए। आप घर ही एक रोमांटिक सा सेटअप करके एंजॉय कर सकते हैं। जैसे टैरेस पर गद्दा या टेबल लगाएं, कैंडल जलाएं, लाइट म्यूजिक के साथ अपना फेवरेट खाना एंजॉय करें। इसके अलावा आप डाइनिंग टेबल पर भी फूल-पत्तियों के साथ कैंडल की सजावट करके कैंडल लाइट डिनर को रोमांटिक बना सकते हैं।
3. मूवी या वेब सीरीज करें एंजॉय

आजकल की बिजी लाइफ में दो पल सुकून के मिल जाए वहीं किसी सेलिब्रेशन से कम नहीं होता है। अगर आप भी ऐसा ही कुछ करना पसंद करते हैं, तो वैलेंटाइन डे पर अपनी पार्टनर के साथ मूवी या फिर कोई वेब सीरीज देखें। ये इस खास दिन को और खास बना देगा। मूवी देखते हुए पिलो फाइट भी कर सकते हैं। पॉपकोर्न खा सकते हैं और एक दूसरे के साथ दिल की बात करते हुए मूवी को एंजॉय कर सकते हैं।
4. छोटे-छोटे गेम्स खेलें

अगर आप दोनों को कुछ फन करना चाहते हैं, तो गेम्स भी एक अच्छा ऑप्शन है। स्टोन-पेपर-सीजर को रोमांटिक अंदाज में खेलें। जैसे हारने पर किस करना होगा, या तारीफ में कुछ बातें कहनी होगी। इसके अलावा पिलो फाइट कर सकते हैं। लूडो, चेस जैसी कई गेम्स खेल सकते हैं। बस इन्हें खेलते समय रोमांस और मस्ती करना न भूलें। ये पल आपको हमेशा याद रहेंगे।
5. फेवरेट एक्टिविटी करें

अपनी पसंदीदा एक्टिविटी करके भी आप वैलेंटाइन डे को खास बना सकते हैं। जैसे अगर किसी को पेंटिंग पसंद है, तो साथ मिलकर पेंटिंग करें। डांस का शौक है, तो…रोमांटिक डांस कर सकते हैं। प्लांटिंग करने का शौक है, तो मिलकर कुछ पौधे भी लगा सकते हैं। ये छोटी-छोटी एक्टिविटी रिश्ते को और मजूबत बनाती हैं और कपल्स को एक दूसरे के करीब लाने में भी मदद करती हैं।
Also Read: सिर्फ Romance ही नहीं, सेहत का खजाना भी है एक ‘Kiss’! जानें इसके 7 हैरान कर देने वाले फायदे


Download Android App
Download iOS App




