सिर्फ Romance ही नहीं, सेहत का खजाना भी है एक ‘Kiss’! जानें इसके 7 हैरान कर देने वाले फायदे

Summary :

Benefits of Kissing: वैलेंटाइन वीक में 13 फरवरी को किस डे मनाया जाता है। ये प्यार और रोमांस का प्रतीक होता है। इस खास दिन पर लोग अपने स्पेशल वन को किस देकर अपने दिल की बात कहते हैं। लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि, किस करना सिर्फ रोमांस ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसको लेकर कई रिसर्च और स्टडी भी सामने आ चुकी हैं, जिसमें बताया गया है कि किस करने से हमारे हार्मोन, मानसिक स्थिति और यहां तक कि शारीरिक सेहत पर भी असर डालता है। आइए जानते हैं,…

Benefits of Kissing: वैलेंटाइन वीक में 13 फरवरी को किस डे मनाया जाता है। ये प्यार और रोमांस का प्रतीक होता है। इस खास दिन पर लोग अपने स्पेशल वन को किस देकर अपने दिल की बात कहते हैं। लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि, किस करना सिर्फ रोमांस ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसको लेकर कई रिसर्च और स्टडी भी सामने आ चुकी हैं, जिसमें बताया गया है कि किस करने से हमारे हार्मोन, मानसिक स्थिति और यहां तक कि शारीरिक सेहत पर भी असर डालता है। आइए जानते हैं, Benefits of Kissing के बारे में।

Benefits of Kissing: लिप किश करने के फायदे

lip kiss benefits
lip kiss benefits (Source: social media)

1. रिश्ता बनाता है मजबूत

किस करने से पार्टनर के बीच प्यार और जुड़ाव तेजी से बढ़ता है। जब दो लोग किस करते हैं, तो शरीर में ऑक्सीटोसिन नाम का हार्मोन रिलीज होता है, जिसे लव हार्मोन भी कहा जाता है। यह हार्मोन भरोसा बढ़ाता है और रिश्ते को मजबूत बनाने में मदद करता है।

2. तनाव और चिंता कम

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव आम समस्या बन गया है। किस करने से शरीर में कोर्टिसोल (तनाव बढ़ाने वाला हार्मोन) का स्तर कम हो सकता है। इससे मन शांत होता है और रिलैक्स महसूस होता है। यही वजह है कि कई लोग किस करने के बाद हल्का और खुश महसूस करते हैं।

3. मूड बेहतर करता है

किस करने से डोपामिन और सेरोटोनिन जैसे फील-गुड हार्मोन रिलीज होते हैं, जो खुशी का एहसास बढ़ाते हैं। इससे उदासी कम होती है और पॉजिटिव फीलिंग्स बढ़ती हैं।

 Kiss Day 2026
Kiss Day 2026 (Source: social media)

4. दिल की सेहत के लिए अच्छा

किस करने से दिल की धड़कन थोड़ी तेज होती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ता है, जो हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है।

5. हल्की कैलोरी भी बर्न होती है

यह सुनकर शायद आपको हैरानी हो, लेकिन किस करने से हल्की-फुल्की शारीरिक गतिविधि होती है, जिससे थोड़ी कैलोरी भी बर्न हो सकती है। हालांकि यह एक्सरसाइज का विकल्प नहीं है, लेकिन एक्टिव रहने का एक छोटा सा तरीका जरूर है।

6. मानसिक सुकून और आराम

किस करने से शरीर रिलैक्स होता है और भावनात्मक संतुलन बेहतर होता है। यह अकेलेपन की भावना को कम कर सकता है और मानसिक शांति देने में मदद करता है।

Valentine Week 2026
Valentine Week 2026 (Source: social media)

7. प्यार जताने का आसान तरीका

कई बार शब्दों से ज्यादा असर एक छोटे से किस का होता है। यह बिना कुछ कहे प्यार, अपनापन और केयर दिखाने का सबसे आसान तरीका है।

Also Read: Promise Day पर अपने Partner का जीतना है दिल? यहां देखें ‘प्रॉमिस डे’ की 15+ सबसे Romantic Shayari

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।