‘तुम्हारी शादी कब होगी…’, बार-बार ये सवाल पूछने पर 30 साल के युवक ने बुजुर्ग को लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला

Summary :

Marriage Taunt Murder Case: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के सकलडीहा क्षेत्र से आज यानी शुक्रवार सुबह एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक युवक ने बुजुर्ग को लाठी – डंडे से पीटकर मौत के घाट उतार दिया है। आरोपी की उम्र 30 साल है। कथित तौर पर मिली जानकारी के अनुसार, युवक ने यह कदम बुजुर्ग द्वारा दिए जा रहे तानों की वजह से उठाया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बुजुर्ग बार बार युवक से पूछता कि तुम्हारी शादी कब होगी? बुजुर्ग के इस सवाल से युवक बेहद चिढ़ जाता था। मृतक बुजुर्ग की पहचान…

Marriage Taunt Murder Case: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के सकलडीहा क्षेत्र से आज यानी शुक्रवार सुबह एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक युवक ने बुजुर्ग को लाठी – डंडे से पीटकर मौत के घाट उतार दिया है। आरोपी की उम्र 30 साल है। कथित तौर पर मिली जानकारी के अनुसार, युवक ने यह कदम बुजुर्ग द्वारा दिए जा रहे तानों की वजह से उठाया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बुजुर्ग बार बार युवक से पूछता कि तुम्हारी शादी कब होगी? बुजुर्ग के इस सवाल से युवक बेहद चिढ़ जाता था। मृतक बुजुर्ग की पहचान 62 साल के उमाशंकर मौर्य के रूप में हुई है, जो तुलसी आश्रम इलाके में रहते थे। वह स्थानीय व्यापार समुदाय में उनकी एक अलग पहचान थी।

Marriage Taunt Murder Case: क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, हर दिन की तरह उमाशंकर मौर्य सुबह करीब 5 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले। जैसे ही वे अमदरा-सकलडीहा रोड पर स्टेशन के आगे पहुंचे, तभी उसी गांव के रहने वाले बृजेश यादव ने अचानक उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले की ताकत इतनी ज्यादा थी कि उमाशंकर मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

Marriage Taunt Murder Case (Image- Social Media)
Marriage Taunt Murder Case (Image- Social Media)

Chandauli Shocking Incident: मौके पर ही मौत

घटना की खबर मिलते ही परिजन तुरंत वहाँ पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश की। लेकिन चोटें इतनी गहरी थीं कि उमाशंकर ने वहीं दम तोड़ दिया। उनकी मौत की सूचना पूरे क्षेत्र में फैलते ही लोग हैरान रह गए। यह सोचकर सभी स्तब्ध थे कि केवल एक ताने के कारण कोई इतनी बड़ी वारदात कैसे कर सकता है।

UP Crime News: आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी

सकलडीहा की सीओ स्निग्धा तिवारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी बृजेश यादव को घटना के तुरंत बाद हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या आरोपी पहले से मानसिक तनाव में था? क्या उससे जुड़े कोई अन्य विवाद या शिकायत पहले भी सामने आई थी?

Marriage Taunt Murder Case (Image- Social Media)
Marriage Taunt Murder Case (Image- Social Media)

स्थानीय लोगों में आक्रोश

इस घटना ने पूरे क्षेत्र में रोष और दुख पैदा कर दिया है। स्थानीय व्यापारी, जो उमाशंकर को अच्छी तरह जानते थे, उनकी मौत को एक बड़ी क्षति मान रहे हैं और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। परिवार में अचानक आए इस सदमे ने सभी को गहरा आघात पहुंचाया है।

Marriage Taunt Murder Case (Image- Social Media)
Marriage Taunt Murder Case (Image- Social Media)

समुदाय में गम और भय का माहौल

उमाशंकर की अचानक और दर्दनाक मौत ने न केवल उनके परिवार को, बल्कि पूरे समुदाय को हिलाकर रख दिया है। लोगों में यह डर भी है कि यदि ऐसे मामूली मुद्दों पर हिंसा होने लगे, तो समाज में सुरक्षित रहना मुश्किल हो जाएगा। सभी लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि दोषी को जल्द से जल्द सख्त सजा मिले।

यह भी पढ़ें: दारू पीने से रोका तो छोटे भाई ने अंधे भाई की ईंट और रॉड से पीटकर ले ली जान, घटना से फैली सनसनी

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।