1,02,000₹ तक पहुंच गई एयर इंडिया की टिकट, Indigo संकट के बीच आसमान छूने लगे टिकट के दाम

Summary :

Indigo Flight Cancellations: इंडिगो की ओर से बड़ी संख्या में उड़ानों को रद्द किए जाने के कारण शुक्रवार को देश में अन्य सभी बड़ी एयरलाइन के घरेलू उड़ानों के टिकट के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। एयर इंडिया की शुक्रवार की एक स्टॉप के साथ दिल्ली से बेंगलुरु तक की टिकट दाम 1.02 लाख रुपए पर पहुंच गया है, जबकि इसी रूट के लिए अकासा एयर की टिकट का दाम 39,000 रुपए है। Flight Ticket Price Hike: दिल्ली-मुंबई की एयर इंडिया की टिकट का दाम 60,000 रुपए दिल्ली-मुंबई की एयर इंडिया की टिकट का दाम 60,000 रुपए और चेन्नई-दिल्ली…

Indigo Flight Cancellations: इंडिगो की ओर से बड़ी संख्या में उड़ानों को रद्द किए जाने के कारण शुक्रवार को देश में अन्य सभी बड़ी एयरलाइन के घरेलू उड़ानों के टिकट के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। एयर इंडिया की शुक्रवार की एक स्टॉप के साथ दिल्ली से बेंगलुरु तक की टिकट दाम 1.02 लाख रुपए पर पहुंच गया है, जबकि इसी रूट के लिए अकासा एयर की टिकट का दाम 39,000 रुपए है।

Flight Ticket Price Hike: दिल्ली-मुंबई की एयर इंडिया की टिकट का दाम 60,000 रुपए

Indigo Flight Cancellations
Indigo Flight Cancellations

दिल्ली-मुंबई की एयर इंडिया की टिकट का दाम 60,000 रुपए और चेन्नई-दिल्ली रूट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की टिकट का दाम 41,000 रुपए और स्पाइसजेट की टिकट का दाम 69,000 रुपए पहुंच गया है। हैदराबाद से उड़ने वाली फ्लाइट्स के दाम भी ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। एक स्टॉप के साथ हैदराबाद-दिल्ली रूट पर एयर इंडिया के टिकट की कीमत 87,000 रुपए तक पहुंच गई है। वहीं, हैदराबाद-मुंबई रूट पर एयर इंडिया के टिकट का दाम 41,000 रुपए से अधिक और एयर इंडिया एक्सप्रेस की टिकट का दाम 36,100 रुपए हो गया है।

Airline Fare Hike: दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि एयरपोर्ट से इंडिगो की सभी घरेलू उड़ानें आज मध्यरात्रि तक रद्द हैं। अकेले दिल्ली में इंडिगो की 220 से अधिक उड़ानें रद्द हो गई हैं। 100 से अधिक उड़ानें बेंगलुरु में और करीब 90 उड़ानें हैदराबाद में रद्द हुई हैं। एयरलाइन के ऑपरेशंस को सामान्य बनाने के लिए नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कुछ पायलट ड्यूटी नियमों में तत्काल प्रभाव से राहत का ऐलान किया है।

Indigo Flight Cancellations: विमान नियामक ने नियम में छूट देने की घोषणा की

Indigo Flight Cancellations
Indigo Flight Cancellations

विमान नियामक ने इस बढ़ते संकट को नियंत्रित करने के लिए अब अपने ताजा नोटिफिकेशन में उस नियम में छूट देने की घोषणा की है, जिसमें एयरलाइनों को पायलट के साप्ताहिक आराम के साथ छुट्टी को जोड़ने से रोक दिया गया था। नए नोटिफिकेशन में डीजीसीए ने कहा कि मौजूदा समय में कई एयरलाइन के परिचालन में आ रही परेशानियों एवं समस्याओं के देखते हुए और ऑपरेशंस में निरंतरता और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए इस प्रावधान के रिव्यू को जरूरी समझा गया है। नियामक ने आगे कहा, “एयरलाइनों को पायलट के साप्ताहिक आराम के साथ छुट्टी को जोड़ने से रोकने के आदेश को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाता है।”

यह भी पढ़ें: Indigo की सभी फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट पर यात्री परेशान, सूटकेस का लगा ढेर, जानें इस बड़े संकट के 5 मुख्य कारण

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।