Bollywood celebrities died 2025 : साल 2025 में दुनिया को अलविदा कह गए ये सितारे जिनका नाम इतिहास के पन्नों में हमेशा दर्ज रहेगा।

Summary :

Bollywood celebrities died 2025 : साल 2025 रहा है बॉलीवुड और मनोरंजन जगत के लिए बेहद दुखद। इस साल हमने कई बड़े कलाकारों और हस्तियों को हमेशा के लिए खो दिया कुछ हमारे दिलों में उनकी यादों के साथ, कुछ उनकी फिल्मों, उनके गीतों या उनकी हँसी के रूप में। इस साल कई ऐसे नाम रहे, जिन्होंने बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक, अपनी शानदार एक्टिंग से घर-घर में अपनी जगह बनाई थी. उनका अचानक चले जाना इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा सदमा रहा.आइए, इस साल दुनिया छोड़कर चले गए ऐसे प्रमुख सितारों को याद करते हैं, जो अब…

Bollywood celebrities died 2025 : साल 2025 रहा है बॉलीवुड और मनोरंजन जगत के लिए बेहद दुखद। इस साल हमने कई बड़े कलाकारों और हस्तियों को हमेशा के लिए खो दिया कुछ हमारे दिलों में उनकी यादों के साथ, कुछ उनकी फिल्मों, उनके गीतों या उनकी हँसी के रूप में। इस साल कई ऐसे नाम रहे, जिन्होंने बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक, अपनी शानदार एक्टिंग से घर-घर में अपनी जगह बनाई थी. उनका अचानक चले जाना इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा सदमा रहा.आइए, इस साल दुनिया छोड़कर चले गए ऐसे प्रमुख सितारों को याद करते हैं, जो अब हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे.

Manoj Kumar

Bollywood celebrities died 2025- Source : Social Media
Bollywood celebrities died 2025- Source : Social Media

भारतीय सिनेमा के “भारत कुमार” ने 4 अप्रैल 2025 को हमें अलविदा कह दिया। उनके अभिनय और देशभक्ति से भरे किरदार जैसे ‘Shaheed’, ‘Upkar’, ‘Purab Aur Paschim’ ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया। ‘भारत कुमार’ के नाम से मशहूर, सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 4 अप्रैल 2025 को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था. उनके देशभक्ति से भरे किरदारों को हमेशा याद किया जाएगा.

Pankaj Dheer

Bollywood celebrities died 2025- Source : Social Media
Bollywood celebrities died 2025- Source : Social Media

महाभारत’ में कर्ण का यादगार किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुए अभिनेता पंकज धीर टीवी और बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले, ‘महाभारत’ के कर्ण की याद दिलाने वाले अभिनेता 15 अक्टूबर 2025 को कैंसर से चल बसे। उनके निधन से फिल्म-टीवी जगत को बड़ा झटका लगा।

Shefali Jariwala

Bollywood celebrities died 2025- Source : Social Media
Bollywood celebrities died 2025- Source : Social Media

Shefali jariwala वह नाम जिसने 2000s के शुरुआती दौर में ‘Kaanta Laga’ से सबका ध्यान खींचा था। 27 जून 2025 को उनके अचानक निधन से तमाम फैंस सदमे में हैं। सूत्रों के अनुसार, शेफाली को बेहोशी की हालत में उनके पति और एक्टर पराग त्यागी, के साथ तीन अन्य लोग शुक्रवार रात मुंबई के अंधेरी स्थित बेलेव्यू अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Varinder Singh Ghuman

Varinder Singh Ghuman- source : Social Media
Varinder Singh Ghuman- source : Social Media

बॉडीबिल्डर से अभिनेता बने यह युवा सितारा 9 अक्टूबर 2025 को कार्डियक अरेस्ट के कारण दुनिया छोड़ गया। उनकी थोड़ी सी उम्र और उनकी उपलब्धियाँ दोनों ही अब अधूरी रह गईं। एक भारतीय पेशेवर बॉडीबिल्डर और अभिनेता थे, जो अपनी शाकाहारी जीवनशैली के लिए जाने जाते थे, उन्होंने ‘मिस्टर इंडिया 2009’ का खिताब जीता और ‘टाइगर 3’ व ‘मरजावां’ जैसी फिल्मों में काम किया, और 2025 में एक रूटीन सर्जरी के बाद हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया.

Zubeen Garg

Varinder Singh Ghuman- source : Social Media
Varinder Singh Ghuman- source : Social Media

बॉलीवुड, असमिया और बंगाली संगीत जगत के मशहूर सिंगर-कॉम्पोजर, जिनकी आवाज चाहने वालों के दिलों में बस गई। 19 सितंबर 2025 को उनका निधन हुआ, और संगीत के चाहने वालों के लिए ये एक बहुत बड़ी क्षति है। ज़ुबीन गर्ग की गायिकी की वजह से वो लोगो में मशहूर थे। उनका नाम इतिहास में हमेशा दर्ज रहेगा।

हर कलाकार, चाहे हीरो हो या बैकग्राउंड में काम करने वाला, चाहे अभिनेता हो Shefali jariwala या संगीतकार वह किसी न किसी तरीके से हमारी ज़िंदगी से जुड़ा होता है। 2025 में हमने जो सितारे खोये, उनका काम, उनकी कहानियाँ और उनकी कला वो अब भी हमारे साथ है। उनकी फिल्मों को फिर से देखें, उनके गाने फिर से सुनें, और उनकी ज़िन्दगी से जुड़ी यादों को पुकारें क्योंकि यही तरीका है उन्हें सच में सलाम करने का। हम उनकी आत्मा की शांति की कामना करते हैं, और साथ ही यह दुआ कि आने वाली पीढ़ियाँ उन्हें याद रखें, समझें और सराहें।

Also Read :  Diljit Dosanjh Viral Statement : दिलजीत बोले जीवन भर संघर्ष, कलाकार को मरने के बाद लोग याद करते हैं, बताया ये कड़वा सच

 

Sneha Rai