हिमंत विश्व शर्मा सरकार का ‘जिहादी’ साहित्य पर बड़ा फैसला, इन चीजों पर लगाया प्रतिबंध

Summary :

Assam Jihadi Literature Ban: असम की हिमंत विश्व शर्मा सरकार ने जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (JMB), अंसारुल्ला बांग्ला टीम (ABT), अंसार-अल-इस्लाम/प्रो-AQIS और अन्य संबंधित या समान प्रतिबंधित संगठनों से जुड़ी किसी भी कट्टरपंथी या ‘जिहादी’ सामग्री के प्रकाशन, प्रसार, वितरण और स्वामित्व पर व्यापक रोक लगा दी है। Assam Government Notification: इन चीजों पर लगाया प्रतिबंध एएनआई के अनुसार, गुवाहाटी से जारी इस अधिसूचना में राजनीतिक विभाग ने स्पष्ट किया कि सरकार ने ऐसे किसी भी साहित्य, दस्तावेज़, सामग्री या डिजिटल कंटेंट—चाहे वह भौतिक रूप में हो या डिजिटल—के प्रकाशन, मुद्रण, प्रदर्शन, बिक्री, भंडारण या वितरण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय…

Assam Jihadi Literature Ban: असम की हिमंत विश्व शर्मा सरकार ने जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (JMB), अंसारुल्ला बांग्ला टीम (ABT), अंसार-अल-इस्लाम/प्रो-AQIS और अन्य संबंधित या समान प्रतिबंधित संगठनों से जुड़ी किसी भी कट्टरपंथी या ‘जिहादी’ सामग्री के प्रकाशन, प्रसार, वितरण और स्वामित्व पर व्यापक रोक लगा दी है।

Assam Government Notification: इन चीजों पर लगाया प्रतिबंध

Assam Jihadi Literature Ban
Assam Jihadi Literature Ban

एएनआई के अनुसार, गुवाहाटी से जारी इस अधिसूचना में राजनीतिक विभाग ने स्पष्ट किया कि सरकार ने ऐसे किसी भी साहित्य, दस्तावेज़, सामग्री या डिजिटल कंटेंट—चाहे वह भौतिक रूप में हो या डिजिटल—के प्रकाशन, मुद्रण, प्रदर्शन, बिक्री, भंडारण या वितरण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है।

Assam Jihadi Literature Ban: अधिसूचना में क्या लिखा है?

साथ ही, किसी भी वेबसाइट, इंटरनेट मीडिया पेज, एन्क्रिप्टेड चैनल, ऑनलाइन समूह या डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर इस प्रकार की उग्रवादी या जिहादी सामग्री का प्रचार-प्रसार करना भी निषिद्ध कर दिया गया है, ताकि राज्य की आंतरिक सुरक्षा मज़बूत रहे और युवाओं को चरमपंथी विचारधारा के प्रभाव से बचाया जा सके।

Assam News: सख्ती से पालन के आदेश

Assam Jihadi Literature Ban
Assam Jihadi Literature Ban

अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि असम पुलिस, स्पेशल ब्रांच, अपराध अन्वेषण विभाग, ज़िला एसपी, साइबर क्राइम यूनिट और अन्य सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि वे इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई करें।

यह भी पढ़ें: पायलट ड्यूटी नियमों में बड़ी राहत! DGCA ने वापस लिया फैसला, देशभर में रद्द हैं 500 फ्लाइट्स

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।