रातोंरात गायब हो जाएंगे Dark Circles! यहां देखें 5 Secret Remedies

How to Reduce Dark Circles
How to Reduce Dark Circles: आजकल के व्यस्त लाइफस्टाइल में कई बार नींद पूरी न होने, अत्यधिक स्ट्रेस और खराब खान-पान के कारण आंखों के नीचे काले घेरे बनने लगते हैं। इस कालेपन को डार्क सर्कल कहा जाता है। दरअसल, आंखों के आस-पास की त्वचा काफी पतली होती है। अगर इसका ध्यान अच्छे से न रखा जाए, तो वो काली पड़ने लगती है।
डार्क सर्कल त्वचा की रंगत को पूरी तरह खत्म कर दे है, जिससे त्वचा बेजान और रूखी नजर आती है। जब भी आप मेकअप करते हैं, तो कितना भी फाउंडेशन या कोई क्रीम लगा लें, फिर भी उन्हें छुपाना मुश्किल होता है।
Dark Circles Health Warning
Dark Circles Health Warning (Photo: Social Media)
अगर आपकी आंखों के नीचे गहरे काले-धब्बे नजर आने लगे हैं, तो सावधान हो जाइए। क्योंकि इन धब्बों के कारण आपकी त्वचा खराब दिख सकती है। ऐसे में डार्क सर्कल को कम करने के लिए आप कुछ घरेलु नुस्खे अपना सकते हैं। ये नुस्खे न सिर्फ डार्क सर्कल को हल्का करने में मदद करेंगे, बल्कि त्वचा को चमकदार भी बनाएंगे।

How to Reduce Dark Circles: डार्क सर्कल्स के लिए घरेलू उपाय

1. हल्दी

How to Reduce Dark Circles
How to Reduce Dark Circles (Photo: Freepik)
चेहरे के डेड स्किन सेल्स और डार्क सर्कल हटाने में हल्दी काफी मददगार हो सकती है। 2 चुटकी हल्दी में थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाकर एक लेप तैयार करें।  इसे 10 से 15 मिनट तक डार्क सर्कल पर लगाएं, फिर पानी से धो लें। इसे हफ्ते में 2 से 3 बार लगाएं।

2. आलू का रस

How to Reduce Dark Circles
How to Reduce Dark Circles (Photo: Social Media)
आलू में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण के साथ-साथ विटामिन सी, विटामिन के, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंजाइम पाए जाते हैं, जो डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद करते हैं। कच्चे आलू को लेकर उसे घिस कर उसका जूस निकाल लें। इस रस को रूई से आंखों के नीचे अच्छे से लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।

3. नारियल का तेल

How to Reduce Dark Circles
How to Reduce Dark Circles (Photo: Freepik)
त्वचा पर ज्यादा ड्राइनेस के कारण आंखों के नीचे डार्क सर्कल होते हैं। इसे कम करने के लिए आंखों के नीचे नारियल का तेल लगाएं। आप इसे रातभर आंखों के नीचे लगाकर रख सकते हैं।

4. बादाम का तेल

How to Reduce Dark Circles
How to Reduce Dark Circles (Photo: Freepik)
बादाम का तेल विटामिन ई के गुणों से भरपूर होता है। यह डार्क सर्कल को हल्का करने में काफी मददगार होता है। इसे आप रात भर लगाकर रख सकते हैं, या फिर दिन में एक घंटा लगाकर रखें और फिर धो लें। कुछ दिन लगाने के बाद आपको इसका अच्छा रिजल्ट दिखेगा।

5. टमाटर का रस

How to Reduce Dark Circles
How to Reduce Dark Circles (Photo: Freepik)
टमाटर का रस स्किन से टैनिंग और दाग-धब्बे कम करता है। एक कटोरी में टमाटर का रस निकालें। इसे उंगलियों से डार्क सर्कल्स पर लगाकर 15 से 20 मिनट तक रहने दें, इसके बाद पानी से अच्छी तरह धो लें।

Causes of Dark Circles: क्यों होते हैं डार्क सर्कल ?

How to Reduce Dark Circles
How to Reduce Dark Circles (Photo: AI Generated)
आंखों के नीचे डार्क सर्कल होने की कई सारी वजह हो सकती है। पर्याप्त नींद न लेना, बहुत देर तक फ़ोन, लैपटॉप या टीवी देखना, अत्यधिक तनाव और थकान चेहरे पर के डार्क सर्कल के पीछे की सबसे बड़ी हो सकती है। इसके अलावा, बढ़ती उम्र और कोलेजन में कमी के कारण भी डार्क सर्कल की समस्या हो सकती है। साथ ही, शरीर में पानी की कमी (dehydration) होने से आंखें धंसी हुई और काली दिख सकती है।
साथ ही, कई बार सूरज की यूवी किरणों (UV Rays) के संपर्क में आने से भी त्वचा में मेलेनिन (melanin) का उत्पादन बढ़ जाता है, जिससे pigmentation बढ़ती है और काले घेरे ज्यादा दिखने लगते हैं। डाइट में विटामिन्स और मिनिरल्स की कमी के कारण भी कई बार चेहरे पर डार्क सर्कल दिख सकते हैं।
ऐसे में, ऊपर बताए गए घरेलू नुस्खे आपके काम आ सकते हैं। लेकिन ज्यादा समस्या होने पर किसी त्वचा विषेशज्ञ (skin specialist) या Dermatologist से सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।