Maruti E Vitara Production: विदेशों में रफ्तार भरेगी भारत की EV कार, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी

Summary :

Maruti E Vitara Production: Maruti ने भारतीय बाजार में पेट्रोल, डीजल और CNG वेरिएंट में कार लॉन्च की है। अब कंपनी EV सेगमेंट में अपनी पहली E Vitara कार को लॉन्च करने के लिए तैयार है। बता दें कि PM मोदी ने अहमदाबाद के हंसलपुर में कंपनी के मोटर प्लांट में E Vitara को हरी झंडी दिखाई। भारत में निर्मित इन इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्यात यूरोप और जापान जैसे बाजारों समेत सौ से ज़्यादा देशों में किया जाएगा। Today is a special day in India’s quest for self-reliance and being a hub for green mobility. At the programme in Hansalpur,…

Maruti E Vitara Production: Maruti ने भारतीय बाजार में पेट्रोल, डीजल और CNG वेरिएंट में कार लॉन्च की है। अब कंपनी EV सेगमेंट में अपनी पहली E Vitara कार को लॉन्च करने के लिए तैयार है। बता दें कि PM मोदी ने अहमदाबाद के हंसलपुर में कंपनी के मोटर प्लांट में E Vitara को हरी झंडी दिखाई। भारत में निर्मित इन इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्यात यूरोप और जापान जैसे बाजारों समेत सौ से ज़्यादा देशों में किया जाएगा।

Maruti E Vitara Production

E Vitara कार 100 से अधिक देशों में निर्यात की जाएगी। विदेशों की सड़कों पर भारत की कार रफ्तार भरती हुई नजर आएगी। इस उपलब्धि के साथ, भारत अब Maruti के इलेक्ट्रिक वाहनों के वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में काम करेगा। हरित ऊर्जा के क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भर’ बनने की दिशा में बड़े कदम उठाते हुए, गुजरात स्थित टीडीएस लिथियम-आयन बैटरी संयंत्र में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन की शुरुआत के साथ भारत के बैटरी इकोसिस्टम के अगले चरण का भी उद्घाटन किया।

Maruti E Vitara Production
Maruti E Vitara Production

Maruti E Vitara Features

Maruti की पहली E Vitara कार में कई एडवांस फीचर को शामिल किया जाएगा। बता दें कि इस कार में क्लाइमेट कंट्रोल, सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, LED Headlight, 18 इंच के Alloy Wheels, एम्बिएंट लाइट, 10.1 इंच का इनफोटेनमेंट स्क्रीन दिया जाएगा, साथ ही सुरक्षा के लिए 7 एयरबैग दिए जाएंगे।

Maruti E Vitara Features
Maruti E Vitara Features

Maruti E Vitara Battery Pack

E Vitara में कई शानदार फीचर के साथ ही दो बैटरी के विकल्प दिए जाएंगे। कंपनी का दावा है कि पहला 48.4kwh का बैटरी पैक दिया जाएगा और दूसरा 61.1kWh का बैटरी पैक दिया जाएगा। रेंज की बात करें तो यह कार लगभग 500km की रेंज देने में सक्षम है।

Maruti E Vitara Price

Maruti की इस कार का सभी को बेस्रबी से इंतजार है। भारतीय बाजार में लॉन्च होते ही इस कार की कई EV कार से सीधा मुकाबला होने वाला है। कीमत की बात करें तो यह कार लगभग 17 से 18 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत में लॉन्च हो सकती है। वहीं टॉप मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 25 लाख रुपये तक जा सकती है।

ALSO READ: ₹90,000 से भी कम में Hero Glamour X 125, MIddle Class के लिए बनी सबसे धांसू बाइक?

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।