Mau Bus Accident: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में देर रात को एक बड़ा हदसा हो गया। जहां अयोध्या में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस जिले में एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में करीब 40 लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Mau Bus Accident: अयोध्या से बलिया जा रही थी बस

पुलिस के मुताबिक, श्रद्धालुओं से भरी यह बस अयोध्या से बलिया जा रही थी। जिसमें सवार सभी लोग अयोध्या में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। जानकारी के अनुसार, ये लोग 20 से 28 मार्च तक अयोध्या में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शामिल होने के लिए बलिया से आए थे। यज्ञ पूरा होने के बाद वे वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी रात करीब को 1:30 बजे हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा-मुबारकपुर रास्ते पर यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने अचानक बस पर नियंत्रण खो दिया, जिससे बस तेज रफ्तार में सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह टूट गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंच गए। साथ ही इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को पहले जोगपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मऊ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Mau Bus Accident: 35 से 40 श्रद्धालु घायल

हादसे में बस में सवार लगभग 35 से 40 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और पुरुष सभी शामिल हैं। फिलहाल सभी घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें: ‘नरक में स्वागत है…’, ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, कहा- अमेरिकी सैनिक आए तो ताबूतों में लौटेंगे


Download Android App
Download iOS App




