UP के मऊ में दर्दनाक हादसा, अपनी बेटी की शादी के बाद घर लौट रहा रहा था परिवार, 5 लोगों की मौत

Summary :

Mau Road Accident: उत्तरप्रदेश के मऊ में तड़के सुबह दर्दनाक हादसा हो गया है जहां बरसातपुर अहिरानी राजमार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की जान चली गई। बता दें कि यह घटना सुबह करीब 3:00 बजे दोहरीघाट पुलिस स्टेशन क्षेत्र में घटी, जब एक एसयूवी की टक्कर सामने से आ रहे एक ट्रेलर ट्रक से हो गई। परिवार रांची में अपनी बेटी की शादी में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था, तभी यह दुखद हादसा हुआ। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड गई है। Mau Road Accident: पांचों लोगों की मौके पर…

Mau Road Accident: उत्तरप्रदेश के मऊ में तड़के सुबह दर्दनाक हादसा हो गया है जहां बरसातपुर अहिरानी राजमार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की जान चली गई। बता दें कि यह घटना सुबह करीब 3:00 बजे दोहरीघाट पुलिस स्टेशन क्षेत्र में घटी, जब एक एसयूवी की टक्कर सामने से आ रहे एक ट्रेलर ट्रक से हो गई। परिवार रांची में अपनी बेटी की शादी में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था, तभी यह दुखद हादसा हुआ। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड गई है।

Mau Road Accident: पांचों लोगों की मौके पर मौत

दोहरिघाट पुलिस के अनुसार, यह घटना तब घटी जब एक स्कॉर्पियो वाहन (जेएच 21जी 3927) अनियंत्रित होकर अपनी लेन से निकलकर दूसरी लेन में चला गया और सामने से आ रहे एक ट्रेलर ट्रक (बीआर 28जीबी 2171) से भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो में सवार सभी पांचों लोगों की मौके पर ही दुखद मौत हो गई। स्कॉर्पियो में साथ यात्रा कर रहा पालतू कुत्ता भी इस दुर्घटना में मारा गया।

Gorakhpur Family Accident: हादसे के बाद मची चीख पुकार

Gorakhpur Family Accident
Gorakhpur Family Accident (Source: Social Media)

इस घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ तुरंत जमा हो गई। सूचना मिलते ही दोहरिघाट पुलिस तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। इस दर्दनाक हादसे के बाद चीख पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से भी बाचव अभियान चलाया गया। जरूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए मऊ स्थित जिला अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया।

5 Killed in Road Accident: मृतकों की पहचान

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान विनय श्रीवास्तव (53 वर्ष), स्वर्गीय ठाकुर रामाशंकर लाल श्रीवास्तव के पुत्र; कृतार्थ श्रीवास्तव (27 वर्ष), विनय श्रीवास्तव के पुत्र; अर्चना श्रीवास्तव (48 वर्ष), विनय श्रीवास्तव की पत्नी के रुप में हुई है। सभी ग्राम रानीदिहा, पुलिस थाना खोराबर, जिला गोरखपुर के निवासी, रविंद्र यादव (20 वर्ष), नंदलाल के पुत्र, मतिहानी, पुलिस थाना मोहनपुर, जिला गया (बिहार) के निवासी; पुरुषोत्तम कुमार (28 वर्ष), रामप्यारे यादव के पुत्र, मतिहानी, पुलिस थाना मोहनपुर, जिला गया (बिहार) के निवासी है।

ALSO READ: विकास नगर में राहत की पहल, अग्नि पीड़ित 300 परिवारों को वितरित किए वाटर कूलर

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।