90s का सबसे खतरनाक किरदार फिर करेगा वापसी, लौट रहा है पुराना तूफान

Summary :

Khalnayak Returns: साल 1993 में रिलीज हुई ‘खलनायक’ ने बॉलीवुड में ऐसा धमाका किया था कि संजय दत्त का ‘बल्लू बलराम’ किरदार आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। उस समय फिल्म के दमदार डायलॉग्स, सुपरहिट गानों और संजय दत्त के जबरदस्त अंदाज़ ने दर्शकों के दिलों पर ऐसी छाप छोड़ी थी कि यह किरदार लोगों के दिमाग में हमेशा के लिए बस गया। अब करीब 33 साल बाद ‘खलनायक रिटर्न्स’ की अनाउंसमेंट ने फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर दी है। जैसे ही फिल्म का टीज़र सामने आया, सोशल मीडिया पर संजय दत्त के खतरनाक अवतार ने…

Khalnayak Returns: साल 1993 में रिलीज हुई ‘खलनायक’ ने बॉलीवुड में ऐसा धमाका किया था कि संजय दत्त का ‘बल्लू बलराम’ किरदार आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। उस समय फिल्म के दमदार डायलॉग्स, सुपरहिट गानों और संजय दत्त के जबरदस्त अंदाज़ ने दर्शकों के दिलों पर ऐसी छाप छोड़ी थी कि यह किरदार लोगों के दिमाग में हमेशा के लिए बस गया। अब करीब 33 साल बाद ‘खलनायक रिटर्न्स’ की अनाउंसमेंट ने फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर दी है। जैसे ही फिल्म का टीज़र सामने आया, सोशल मीडिया पर संजय दत्त के खतरनाक अवतार ने सनसनी मचा दी। तो चलिए जानते हैं आखिर क्या खास है ‘खलनायक रिटर्न्स’ के इस धमाकेदार ऐलान में।

Khalnayak Returns: खलनायक रिटर्न्स का टीज़र आते ही फैंस हुए एक्साइटेड

Khalnayak Returns
Khalnayak Returns ( Source: Social Media)

संजय दत्त की आइकॉनिक फिल्म ‘खलनायक’ के सीक्वल ‘खलनायक रिटर्न्स’ का टीज़र रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया। टीज़र में संजय दत्त एक बार फिर अपने पुराने अंदाज़ में नजर आ रहे हैं, लेकिन इस बार उनका लुक पहले से ज्यादा इंटेंस और खौफनाक दिखाया गया है। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और बैकग्राउंड म्यूजिक ने फैंस को 90 के दशक की याद दिला दी।

सोशल मीडिया पर लोग लगातार इस टीज़र को शेयर कर रहे हैं और कमेंट्स में इसे “ब्लॉकबस्टर वापसी” बता रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि “बल्लू बलराम इज बैक”, जबकि कुछ ने इसे संजय दत्त के करियर की सबसे बड़ी वापसी बताया। टीज़र ने यह साफ कर दिया है कि मेकर्स इस फिल्म को बड़े पैमाने पर पेश करने वाले हैं। यही वजह है कि फिल्म की अनाउंसमेंट के साथ ही दर्शकों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

Khalnayak Teaser: संजय दत्त के खतरनाक लुक ने बढ़ाया सस्पेंस

टीज़र में संजय दत्त का जो लुक दिखाया गया है, उसने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर सस्पेंस और भी बढ़ा दिया है। चेहरे पर वही रौब, आंखों में खौफ और अंदाज़ में पुराना ‘खलनायक’ वाला स्वैग- इन सबने फैंस को बेहद फेक्ट किया है।

पहली फिल्म में संजय दत्त ने जिस तरह ‘बल्लू’ के किरदार को निभाया था, वह उनके करियर का सबसे यादगार रोल बन गया। अब इतने साल बाद उसी किरदार की वापसी को लेकर दर्शकों की क्यूरियोसिटी बढ़ना लाजमी है। फैंस का मानना है कि अगर कहानी दमदार रही, तो ‘खलनायक रिटर्न्स’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है। खास बात यह है कि पुरानी फिल्म का नॉस्टैल्जिया और संजय दत्त की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बन सकती है।

Sanjay Dutt New Movie: 29 साल बाद लौट रहा है ‘बल्लू’, क्या फिर बनेगी इतिहास?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

 

‘खलनायक’ सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, बल्कि 90 के दशक की सबसे पॉपुलर फिल्मों में से एक थी। फिल्म के गाने ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ से लेकर कहानी तक हर चीज सुपरहिट रही थी। ऐसे में अब जब ‘खलनायक रिटर्न्स’ की अनाउंसमेंट हुई है, तो उम्मीदें भी काफी बड़ी हैं।

मेकर्स पुराने किरदार को नए अंदाज़ में पेश कर रहे हैं, जिससे पुरानी यादें भी ताजा होंगी और नई पीढ़ी को भी कुछ नया देखने मिलेगा। यही वजह है कि फिल्म की पहली झलक से ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या संजय दत्त एक बार फिर ‘बल्लू बलराम’ बनकर इतिहास दोहरा पाएंगे? अगर टीज़र के रिस्पॉन्स को देखा जाए, तो इतना तय है कि दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Read More: Vijay Verma के साथ कौन है ये Mystery Girl? इतने करोड़ की मालकिन निकली ये हसीना…

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।