Vijay Varma Dating Rumours: बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा एक्टिंग के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। कुछ समय पहले तक उनका नाम एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के साथ जोड़ा जा रहा था, लेकिन ब्रेकअप की खबरों के बाद अब एक बार फिर विजय वर्मा की लव लाइफ चर्चा में आ गई है।
हाल ही में विजय वर्मा को आलिया के साथ स्पॉट किया गया, जिसके बाद दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर विजय वर्मा के साथ नजर आई ये लड़की कौन है और क्या है उसका बॉलीवुड कनेक्शन। खास बात ये है कि इस मिस्ट्री गर्ल का रिश्ता बॉलीवुड के ‘किंग खान’ शाहरुख खान से भी जुड़ा हुआ है, जिसने लोगों की क्यूरोसिटी को और बढ़ा दिया है।
Vijay Varma Dating Rumours: कौन हैं आलिया कुरैशी? SRK की ब्लॉकबस्टर ‘जवान’ से मिली पहचान

हाल ही में उन्हें मुंबई में एक खूबसूरत मिस्ट्री गर्ल आलिया कुरैशी के साथ स्पॉट किया गया, जिसके बाद उनकी डेटिंग अफवाहों ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है।
आलिया कुरैशी बॉलीवुड की नई लेकिन तेजी से उभरती हुई टैलेंटेड एक्ट्रेस, सिंगर और राइटर हैं। उन्होंने सुपरस्टार शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ से अपना बड़ा डेब्यू किया था, जहां वह फिल्म की खास महिला टीम का हिस्सा थीं। इसके बाद वह कई ओटीटी प्रोजेक्ट्स और वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, आलिया का सोशल मीडिया पर भी अच्छा खासा फैनबेस है और वह अपने म्यूजिक और एक्टिंग दोनों के लिए जानी जाती हैं।
Aaliyah Qureishi: क्या करती हैं ? एक्टिंग के साथ म्यूजिक इंडस्ट्री में भी धमाल

आलिया सिर्फ एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि एक सिंगर-सॉन्गराइटर और म्यूजिक प्रोड्यूसर भी हैं। वह अपने म्यूजिक नाम “Jhalli” से भी जानी जाती हैं और कई इंडी गाने रिलीज कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने वेब सीरीज जैसे Bandish Bandits और फिल्मों में भी काम किया है।उनकी पहचान एक मल्टी-टैलेंटेड आर्टिस्ट के तौर पर बन रही है, जो एक्टिंग और म्यूजिक दोनों में बराबर पकड़ रखती हैं
Aaliyah Qureishi Net Worth: ग्लैमर के साथ करोड़ों की मालकिन बनीं आलिया

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर आलिया कुरैशी की नेटवर्थ कितनी है? रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया कुरैशी की कुल संपत्ति करीब ₹2 करोड़ रुपये (लगभग) बताई जाती है। कम उम्र में ही उन्होंने बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली है। यही वजह है कि उनकी लाइफस्टाइल काफी ग्लैमरस और स्टाइलिश मानी जाती है। हालांकि वह अभी अपने करियर के शुरुआती दौर में हैं, लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले समय में उनकी कमाई और नेटवर्थ दोनों तेजी से बढ़ सकती है।
Mumbai Dinner Date: ब्रेकअप के बाद नई शुरुआत?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय वर्मा को हाल ही में मुंबई के एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए एक्ट्रेस आलिया कुरैशी के साथ देखा गया। दोनों को साथ में देखकर सोशल मीडिया पर तुरंत डेटिंग की अफवाहें तेज हो गईं। बताया जा रहा है कि दोनों एक डिनर आउटिंग पर थे, जिसके बाद फैंस और पैपराजी के बीच हलचल बढ़ गई। हालांकि यह साफ नहीं है कि यह सिर्फ एक मुलाकात थी या फिर किसी नए रिश्ते की शुरुआत। लेकिन फैंस लगातार सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं और इस जोड़ी को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ता जा रहा है।
अब हर किसी के मन में यही सवाल उठ रहा है कि क्या वाकई दोनों के बीच कुछ खास चल रहा है और क्या दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं या यह सिर्फ एक सामान्य मुलाकात थी, जिसका लोग अलग मतलब निकाल रहे हैं।
Read More: Tejasswi Prakash की हरकतों पर Arjun Bijlani के चेहरे की मुस्कान ने उड़ाए फैंस के होश…























