‘अल्लाह हिफाजत करे’, Operation Sindoor के बाद भरी संसद में रोने लगा पाकिस्तानी सांसद

Summary :

पाकिस्तानी सांसद की रोने की वीडियो वायरल

भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है, जिससे संसद में डर का माहौल बन गया है। पाकिस्तानी सांसद ताहिर इकबाल संसद में रोते हुए नजर आए और अल्लाह से हिफाजत की दुआ की। यह घटना पाकिस्तान में बढ़ती असुरक्षा और राजनीतिक अस्थिरता को उजागर करती है।

पाकिस्तान में पल रहे आतंकवाद के खिलाफ भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया है. इससे पाकिस्तान में हाहाकार मचा हुआ है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी सांसद का वीडियो वायरल हो रहा है. ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तानी संसद में डर का माहौल बना दिया है. जो वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है. पाकिस्तानी सांसद ताहिर इकबाल संसद में बहस करते हुए रोने लगे. इस दौरान उन्होंने कहा,” मैं दुआ कर रहा हूं अल्लाह इनकी हिफाजत करे”.

रोने का वीडियो वायरल

ताहिर इकबाल का बयान पाकिस्तान में बढ़ती असुरक्षा और राजनीतिक अस्थिरता को बताता है। भारतीय सेना की सिंदूर स्ट्राइक ने पाकिस्तानी सरकार को हिलाकर रख दिया है। यह स्ट्राइक सटीक, सीमित लेकिन निर्णायक थी, जिसमें आतंकी लॉन्चपैड को निशाना बनाया गया। जब संसद में इस पर चर्चा हो रही थी, तो इकबाल बोलते-बोलते रोने लगे। उनका यह बयान पाकिस्तान से लेकर भारत तक वायरल हो रहा है।

पाक सेना अलर्ट

बता दें कि ताहिर इकबाल पाकिस्तान की सेना में मेजर रह चुके हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने पॉलिटिक्स ज्वाइन कर ली। मौजूदा में वो PML-N पार्टी के सासंद हैं। पाक के संसद में किसी राजनेता का इस तरह रोना बताता है पाकिस्तान में भारत की कार्रवाई से डर का माहौल है। सरकार से लेकर मंत्री तक डरे हुए हैं. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में रणनीतिक भ्रम और सुरक्षा को लेकर बेचैनी बढ़ी हुई है। सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।