Meta New Paid Subscription: FB, Whatsapp चलाने के लिए देने होंगे 382 रुपये! मिलेंगे नए फीचर, जानें सब्सक्रिप्शन प्लान की जानकारी

Summary :

Meta New Paid Subscription: मेटा अपने यूजर्स के लिए नए अपडेट पेश करता है जिससे यूजर्स के लिए FB, Whatsapp में कई नए फीचर मिलते है। अब कंपनी ने FB, Whatsapp के लिए नया पेड सब्सक्रिप्शन प्लान को शामिल कर दिया है। जिसे मेटा प्लस वर्जन का नाम दिया गया है और कई नए फीचर्स को शामिल किया गया है। बता दें कि FB प्लस के लिए 3.99 डॉलर प्रति महीना और भारतीय रुपयों में लगभग 382 रुपये देने होंगे। विस्तार से जानते है WhatsApp Plus के सब्सक्रिप्शन प्लान के लिए कितना खर्च करना होगा। WhatsApp Subscriptions Features नए फीचर…

Meta New Paid Subscription: मेटा अपने यूजर्स के लिए नए अपडेट पेश करता है जिससे यूजर्स के लिए FB, Whatsapp में कई नए फीचर मिलते है। अब कंपनी ने FB, Whatsapp के लिए नया पेड सब्सक्रिप्शन प्लान को शामिल कर दिया है। जिसे मेटा प्लस वर्जन का नाम दिया गया है और कई नए फीचर्स को शामिल किया गया है। बता दें कि FB प्लस के लिए 3.99 डॉलर प्रति महीना और भारतीय रुपयों में लगभग 382 रुपये देने होंगे। विस्तार से जानते है WhatsApp Plus के सब्सक्रिप्शन प्लान के लिए कितना खर्च करना होगा।

WhatsApp Subscriptions Features

WhatsApp Subscriptions Features
WhatsApp Subscriptions Features

नए फीचर के साथ FB  और Whatsapp प्लस को पेश किया गया है। बता दें कि FB Plus के लिए .99 डॉलर प्रति महीना और भारतीय रुपयों में लगभग 382 रुपये देने होंगे और Whatsapp Plus के लिए $2.99 प्रति महीना यानी 287 रुपये देने होंगे। जानते है इनमें क्या फीचर दिए जा गए है।

  • चुपके से दूसरों की स्टोरी देखना और अपनी स्टोरी को किसने दोबारा देखा इसका प्रीव्यू कर सकेंगे।
  • हाई रीच पाने के लिए स्टोरी को 24 घंटे के बाद भी बढ़ा सकेंगे साथ ही क्लोज फ्रेंड्स के साथ ही स्टोरी ऑडियंस लिस्ट बनाने का फीचर दिया गया है।
  • बिना Feed में दिखे Highlights में सीधे पोस्ट जोड़ने का फीचर मिलेगा।
  • स्टोरी पर  रिएक्ट करने के लिए सुपर हार्ट रिएक्शंस मिलेगा साथ ही BIO में नए FONTS देखने को मिलेंगे।

Facebook Plus Features

WhatsApp Subscriptions Features
WhatsApp Subscriptions Features
  • प्रोफाइल को कस्टमाइजेशन करने के साथ ही Social Expression के नए फीचर्स मिलेंगे।
  • Audience Insights और Engagement Tools  के फीचर भी दिए जाएंगे।
  • WhatsApp Plus के फीचर्स
  • चैट का अनुभव को बढ़ाने के लिए कई Themes लगाने का विकल्प मिलेगा।
  • एक से अधिक Chats Pin करने और Chat List को अपने हिसाब से कस्टमाइज करने का फीचर दिया जाएगा।

Meta Launches Instagram

इन नए सब्सक्रिप्शन के साथ ही मेटा ने AI फीचर को शामिल करने के लिए AI आधारित नए सब्सक्रिप्शन प्लान की भी टेस्टिंग शुरू कर दी है जिसमें Meta One Plus और Meta One Premium को शामिल किया जाएगा। कीमत की बात करें तो इन Meta One Plus प्लान की कीमत $7.99 प्रति महिने और Meta One Premium की कीमत $19.99 प्रति महिने तक हो सकती है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।