Mexico Earthquake Update: मेक्सिको में भूकंप के जोरदार झटकों से धरती डोल गई है। भूकंप इतना शक्तिशाली था कि इमारतें खिलौने की तरह हिलने लगी और कई इमारतें ढह भी गई है। बता दें कि मेक्सिको के गुरेरो क्षेत्र में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। यह भूकंप भारतीय समयानुसार शाम 7:28 बजे 40 किलोमीटर की गहराई पर आया, जिसका केंद्र 16.99 उत्तरी अक्षांश और 99.26 पश्चिमी देशांतर पर स्थित था। जोरदार भूकंप के झटकों से अफरा तफरी का माहौल बन गया लोग अपने घर से बाहर निकल आए। इसी बीच राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम को भी अपनी लाईव प्रेस कॉनफ्रेंस रोकनी पड़ी और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।
Mexico Earthquake Update

मेक्सिको में भूकंप के तेज झटकों के बाद हड़कंप मच गया हर तरफ चीख पुकार मचने लगी मेट्रो स्टेशन, इमारतें और सड़कों पर लगे खंभे तेजी से हिलने लगे और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। बताया जा रहा है कि भूकंप के बाद 500 से अधिक आफ्टरशॉक्स आए है जिससे दहशत और अधिक बढ़ गई थी लोगों ने सुरक्षित स्थानों में शरण ली और दुर्घटनाग्रस्त इलाकों से निकलने में कामयाब रहे। बता दें कि यह भूकंप के झटके राज्य गुरेरो के सैन मार्कोस कस्बे के पास लगे थे।
The “The Angel of Independence” in Mexico City, shaking during the earlier M6.5 earthquake that hit Guerrero…pic.twitter.com/ZebkiKlQnu
— Volcaholic 🌋 (@volcaholic1) January 2, 2026
Earthquake in Mexico

इस भूकंप के बाद गुरेरो की राजधानी चिलपांसिंगो में स्थित अस्पताल को भारी नुकसान पहुंचा है और समय रहते वहां से मरिजों को बाहर निकाल दिया है साथ ही कई जगह भूस्खलन की सूचना और इमारत गिरने की खबर सामने आई है जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। भूकंप का फोन में अलर्ट आते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल गए साथ ही सीस्मिक अलर्ट बजते ही लोग मेट्रो स्टेशन से भी बाहर निकलने में कामयाब रहे।
ALSO READ: तख्तापलट की अटकलों के बीच ईरान को Trump की चेतावनी! अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने बयान से बढ़ाई हलचल


Download Android App
Download iOS App




