चांदी फिर 2.50 लाख के करीब, सोने के भाव में भारी उछाल, जानें अपने शहर का ताजा रेट

Summary :

Gold Silver Rate Today 3 Jan: नए साल 2026 की आज से शुरूआत के तीसरे दिन ही सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। वर्ष 2025 में सोने की कीमतों ने खूब अपने तेवर दिखाए है वहीं चांदी की चमक भी तेज हुई है और सारे रिकॉर्ड तोड़कर ऑल टाइम हाई तक पहुंच गई थी लेकिन आज चांदी की कीमतों में एक बार फिर बंपर उछाल दर्ज किया गया है। वहीं सोने के भाव में हल्का उछाल दर्ज किया गया है। राजधानी दिल्ली में आज 3 जनवरी 2026 को 24 कैरेट गोल्ड का भाव ₹1,36,360 रुपये…

Gold Silver Rate Today 3 Jan: नए साल 2026 की आज से शुरूआत के तीसरे दिन ही सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। वर्ष 2025 में सोने की कीमतों ने खूब अपने तेवर दिखाए है वहीं चांदी की चमक भी तेज हुई है और सारे रिकॉर्ड तोड़कर ऑल टाइम हाई तक पहुंच गई थी लेकिन आज चांदी की कीमतों में एक बार फिर बंपर उछाल दर्ज किया गया है। वहीं सोने के भाव में हल्का उछाल दर्ज किया गया है।

राजधानी दिल्ली में आज 3 जनवरी 2026 को 24 कैरेट गोल्ड का भाव ₹1,36,360 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। चांदी का भाव ₹2,42,100 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। अगर आप भी खरीदारी करने या निवेश करना चाहते है तो विस्तार से देखें आज का 24 कैरेट, 22 कैरेट और 14 कैरेट समेत चांदी का सटीक ताजा रेट..

Gold Silver Rate Today 3 Jan: 24, 18, 14 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10ग्राम)

Gold Silver Rate Today 3 Jan
Gold Silver Rate Today 3 Jan (source: social media)
सोना/चांदी कीमत (₹)
24 कैरेट सोना ₹1,36,360
22 कैरेट सोना ₹1,25,010
18 कैरेट सोना ₹1,02,310
चांदी ₹2,42,100

24 Carat Gold Rate Today: प्रमुख शहरों का ताजा भाव (Per 10 ग्राम)

24 Carat Gold Rate Today
24 Carat Gold Rate Today (source: social media)
शहर 24 कैरट सोना (आज) 22 कैरट सोना (आज) 18 कैरट सोना (आज)
लखनऊ ₹1,36,360 ₹1,25,010 ₹1,02,310
जयपुर ₹1,36,360 ₹1,25,010 ₹1,02,310
दिल्ली ₹1,36,360 ₹1,25,010 ₹1,02,310
पटना ₹1,36,260 ₹1,24,910 ₹1,02,210
मुंबई ₹1,36,210 ₹1,24,860 ₹1,02,160
अहमदाबाद ₹1,36,260 ₹1,24,910 ₹1,02,210
पुणे ₹1,36,210 ₹1,24,860 ₹1,02,160
कोलकाता ₹1,36,210 ₹1,24,860 ₹1,02,160
मेरठ ₹1,36,360 ₹1,25,010 ₹1,02,310
लुधियाना ₹1,36,360 ₹1,25,010 ₹1,02,310

Silver Rate Today 3 Jan 2026: प्रमुख शहरों का ताजा रेट

Silver Rate Today 3 Jan 2026
Silver Rate Today 3 Jan 2026 (source: social media)
शहर Silver Rate
लखनऊ ₹2,42,100
जयपुर ₹2,42,100
दिल्ली ₹2,42,100
पटना ₹2,42,100
मुंबई ₹2,42,100
अहमदाबाद ₹2,42,100
पुणे ₹2,42,100
कोलकाता ₹2,42,100
मेरठ ₹2,42,100
लुधियाना ₹2,42,100

Gold Silver Rate Rise Reason: कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण

कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण(source: social media)
कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण (source: social media)

केंद्रीय बैंकों द्वारा आक्रामक रूप से सोने की खरीदारी, अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें, अमेरिकी टैरिफ के प्रभाव को लेकर चिंताएं, भू-राजनीतिक तनाव और सोने और चांदी के ईटीएफ में मजबूत निवेश ने इस वर्ष सोने और चांदी की कीमतों को बढ़ावा दिया। घरेलू सोने की कीमतों में इस साल अब तक 76 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और अंतरराष्ट्रीय सोने की कीमतों में 2025 में लगभग 70 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो 1979 के बाद से अपने सबसे मजबूत वार्षिक प्रदर्शन की ओर बढ़ रहा है। वहीं चांदी की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों कीमतों में इस साल अब तक लगभग 140 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

ALSO READ: सोने के भाव में उछाल, चांदी की चमक हुई कम, जानें नए साल के दूसरे दिन का ताजा रेट

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।