सोने के भाव में उछाल, चांदी की चमक हुई कम, जानें नए साल के दूसरे दिन का ताजा रेट

Summary :

Gold Silver Rate Today 2 Jan: नए साल 2026 की आज से शुरूआत हो गई है। ऐसे में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। वर्ष 2025 में सोने की कीमतों ने खूब अपने तेवर दिखाए है वहीं चांदी की चमक भी तेज हुई है और सारे रिकॉर्ड तोड़कर ऑल टाइम हाई तक पहुंच गई थी लेकिन आज साल के दूसरे दिन चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं सोने के भाव में हल्का उछाल दर्ज किया गया है। राजधानी दिल्ली में आज 2 जनवरी 2026 को 24 कैरेट गोल्ड का भाव ₹1,35,220…

Gold Silver Rate Today 2 Jan: नए साल 2026 की आज से शुरूआत हो गई है। ऐसे में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। वर्ष 2025 में सोने की कीमतों ने खूब अपने तेवर दिखाए है वहीं चांदी की चमक भी तेज हुई है और सारे रिकॉर्ड तोड़कर ऑल टाइम हाई तक पहुंच गई थी लेकिन आज साल के दूसरे दिन चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं सोने के भाव में हल्का उछाल दर्ज किया गया है।

राजधानी दिल्ली में आज 2 जनवरी 2026 को 24 कैरेट गोल्ड का भाव ₹1,35,220 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। चांदी का भाव ₹2,37,900 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। अगर आप भी खरीदारी करने या निवेश करना चाहते है तो विस्तार से देखें आज का 24 कैरेट, 22 कैरेट और 14 कैरेट समेत चांदी का सटीक ताजा रेट..

Gold Silver Rate Today 2 Jan: 24, 18, 14 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10ग्राम)

Gold Silver Rate Today 2 Jan
Gold Silver Rate Today 2 Jan
वस्तु कीमत (₹)
24 कैरेट सोना ₹1,35,220
22 कैरेट सोना ₹1,23,960
18 कैरेट सोना ₹1,01,450
चांदी ₹2,37,900

24 Carat Gold Rate Today: प्रमुख शहरों का ताजा भाव (Per 10 ग्राम)

Gold Silver Rate Today 2 Jan
Gold Silver Rate Today 2 Jan
शहर 24 कैरट सोना आज 22 कैरट सोना आज 18 कैरट सोना आज
लखनऊ ₹1,35,220 ₹1,23,960 ₹1,01,450
जयपुर ₹1,35,220 ₹1,23,960 ₹1,01,450
दिल्ली ₹1,35,220 ₹1,23,960 ₹1,01,450
पटना ₹1,35,120 ₹1,23,860 ₹1,01,350
मुंबई ₹1,35,070 ₹1,23,810 ₹1,01,300
अहमदाबाद ₹1,35,120 ₹1,23,860 ₹1,01,350
पुणे ₹1,35,070 ₹1,23,810 ₹1,01,300
कोलकाता ₹1,35,070 ₹1,23,810 ₹1,01,300
मेरठ ₹1,35,220 ₹1,23,960 ₹1,01,450
लुधियाना ₹1,35,220 ₹1,23,960 ₹1,01,450

Silver Rate Today 2 Jan 2026

शहर Silver Rate
लखनऊ ₹2,37,900
जयपुर ₹2,37,900
दिल्ली ₹2,37,900
पटना ₹2,37,900
मुंबई ₹2,37,900
अहमदाबाद ₹2,37,900
पुणे ₹2,37,900
कोलकाता ₹2,37,900
मेरठ ₹2,37,900
लुधियाना ₹2,37,900

Gold Silver Rate Rise Reason: कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण

Gold Silver Rate Today 2 Jan
Gold Silver Rate Today 2 Jan

केंद्रीय बैंकों द्वारा आक्रामक रूप से सोने की खरीदारी, अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें, अमेरिकी टैरिफ के प्रभाव को लेकर चिंताएं, भू-राजनीतिक तनाव और सोने और चांदी के ईटीएफ में मजबूत निवेश ने इस वर्ष सोने और चांदी की कीमतों को बढ़ावा दिया। घरेलू सोने की कीमतों में इस साल अब तक 76 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और अंतरराष्ट्रीय सोने की कीमतों में 2025 में लगभग 70 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो 1979 के बाद से अपने सबसे मजबूत वार्षिक प्रदर्शन की ओर बढ़ रहा है। वहीं चांदी की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों कीमतों में इस साल अब तक लगभग 140 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

ALSO READ: साल के आखिरी दिन सोने चांदी के भाव में भारी गिरावट, निवेश का सही मौका! जानें आज का ताजा रेट

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।